Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


सांसद ने पलामू एवं गढ़वा में खाद कारखाना स्थापित करने का किया मांग

location_on Garhwa access_time 29-Dec-23, 01:02 PM

👁 195 | toll 43



Anonymous
Public

सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढ़वा में खाद का कारखाना स्थापित करने की मांग किया। साथ ही साथ उक्त दोनों जिलों में स्वास्थ्य मेला आयोजित कराने का भी अनुरोध किया।* श्री राम ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो जिले आते हैं क्रमशः पलामू एवं गढ़वा। उक्त दोनों जिले आकांक्षी जिलों की सूची में आते हैं। यहॉ की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसी भी कल कारखाना को स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यथाः-जमीन, श्रम, बिजली, पानी एवं खनिज पदार्थ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की यह इच्छा है कि देश के अंतर्गत जो भी आकांक्षी जिले हैं उनको उन्नत जिलों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया जाय। उपरोक्त उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु यह आवश्यक है कि वहां के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय, क्योंकि कृषि पर संपूर्ण रूप से निर्भरता के फलस्वरूप अतिवृष्टि/अनावृष्टि की स्थिति में लोग पलायन को मजबूर हो जाते हैं और उनके समक्ष बेरोजगारी एवं भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुर्भाग्यवश मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के अंतर्गत मात्र एक छोटी सी कॉस्टिक सोडा की फैक्ट्री है जिसका उत्पादन बहुत कम है और रोजगार देेने की क्षमता भी बहुत सीमित है। सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खाद का कारखाना स्थापित करने की कृपा की जाय, ताकि उन्हें रोजगार भी मिल सके। उपरोक्त मामले में माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार से प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत खाद कारखाना लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn