place Current Pin : 822114
Loading...


प्रखंड स्तरीय कुम्हार समाज का किया गया बैठक

location_on खरौंधी access_time 29-Dec-23, 12:57 PM

👁 41 | toll 40



Anonymous
Public

खरौंधी प्रखंड में रविवार को प्रजापति (कुम्हार) समाज का प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रत्याशी भवनाथपुर लवकुश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ इस बैठक में उपस्थित सभी प्रजापति के लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रवजल्लित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने किया, वहीं मंच संचालक अनूप प्रजापति ने किया। जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने प्रजापति समाज की बैठक में खरौंधी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लोगों को संगठन का पुन: गठन करने को लेकर बताया। इसके साथ ही अपने समाज के बच्चे को शिक्षित होने पर चर्चा किया और अपने समाज को आगे कैसे बढ़ाया जाए इस पर कई तरह की चर्चा की गयी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने कहा की आज के दिन में अपने समाज के लोग ही अपने लोगों को भूल जाते हैं किस तरह अपने लोग आगे बढे और शिक्षित हो इस बातों पे ध्यान न देकर अपने समाज के लोगो पर ही जलन करते हैं जो की ऐसा न करके स्वंय शिक्षित होकर आगे बढे. आज के हमारे प्रजापति समाज बहुत पीछे हुआ है इसलिए हमलोग को मिलकर आगे बढ़ना होगा। वहीं बैठक में उपस्थित सभी प्रजापति समाज के लोगों ने अपने बातों को एक -एक कर संबोधित किया। इन लोगों का संगठन में पद के लिए किया गया चयनित अध्यक्ष- बबलू प्रजापति, सचिव – बिन्टेश प्रजापति , कोषाध्यक्ष- चंद्रदेव प्रजापति , मीडिया प्रभारी – पिंटू प्रजापति, अनय प्रजापति,सहित अन्य पद पर अन्य लोग चयनित हुए इस बैठक में उपरोक्त के अलावा अवधेश प्रजापति, चंद्रिका प्रजापति, दिग्विजय प्रजापति, संभु प्रजापति, सहित सैकड़ो प्रजापति समाज के लोग उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
#Pattern change

location_on Jcert
access_time 01-Dec-23, 02:31 PM
#3
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#4
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#5
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM

Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play