Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

210 पुरुष व 74 महिलाओं ने जी आर स्वामी से दीक्षा ग्रहण किया

Copied Content : No Earning

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Oct-23, 06:40 PM

👁 191 | toll 0



Anonymous
Public

बंशीधर नगर : बंशीधर नगर (गढ़वा):- प्रखंड के श्री बंशीधर नगर प्रखंड के पाल्हे जतपुरा गांव में देश के महान संत श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के अवसर पर शनिवार की रात व सभी 74 महिलाओं को जगतगुरु रामानुजाचार्य अयोध्या नाथ स्वामी जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंख, चक्र व गुरु मंत्र प्रदान कर शिष्य बनाया। बताते चलें की श्री जीयर स्वामी जी महाराज पाल्हे जतपुरा गांव में 5 माह तक रामानुजाचार्य सहस्राब्दी जयंती महा महोत्सव के अवसर पर चातुर्मास्य व्रत में थे। व्रत के समापन के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के पूर्णाहुति के दिन रात में महिला-पुरुषों द्वारा इच्छा जताने पर श्री स्वामी जी ने अपना शिष्य बनाया। सभी पुरुष शिष्यों को दोनों बांह पर एक में शंख व दूसरे में चक्र का चिन्ह प्रदान किया साथ ही गुरु मंत्र दिया। महिलाओं को श्री स्वामी जी के प्रतिनिधि के रूप में जगतगुरु अयोध्या नाथ स्वामी जी ने शंख, चक्र प्रदान कर गुरु मंत्र दिया। इस पल का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु नर-नारी सहित यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण मौके पर उपस्थित थे। महिला-पुरुष शिष्यों को दीक्षा देते ही श्री स्वामी जी के जयकारा से वातावरण गूंज उठा। दीक्षा ग्रहण करने के बाद सभी महिला-पुरुष शिष्यों ने प्रसाद पाकर महाप्रसाद ग्रहण किया।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn