Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

Copied Content : No Earning

location_on Garhwa access_time 29-Oct-23, 06:31 PM

👁 197 | toll 0



Anonymous
Public

गढ़वा : शहर के कल्याणपुर स्थित आरपी कॉलेज आफ फार्मेसी में रेड क्रॉस सोसाइटी की गढ़वा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉक्टर ज्वाला प्रसाद सिंह, आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पतंजलि केसरी और कल्याणपुर मुखिया अशोक कुमार सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉक्टर एमपी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में भी रक्त बनाने की मशीन नहीं बनी है, पूरी दुनिया में इसे मानव द्वारा ही पूरा किया जा रहा है । अतः रक्तदान के प्रति हमारी मानवीय संवेदना की सजगता कायम रहनी चाहिए । हमारा एक यूनिट रक्त किसी के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है । इसमें समाज के सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है । वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने कहा कि रक्तदान के प्रति हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है । जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर किसी की जान बचाना आदर्श समाज का जीवंत उदाहरण है । सचिव डॉक्टर जेपी सिंह ने कहा कि लोग रक्तदान के महत्व को समझ रहे हैं । इसके प्रति जागरूक होना बहुत हर्ष की बात है । उन्होंने कहा कि गढ़वा को मैं कई वर्षों से देख रहा हूं । आज संचार की व्यवस्था काफी विकसित हो जाने से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो पा रहा है । पोषणयुक्त आहार लेने से रक्त की जरूरत ही नहीं पड़ती, रक्तदाता और जरूरतमंद दोनों को पोषणयुक्त आहार लेना चाहिए । समाज में व्याप्त कुपोषण को मिटा कर रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को बचाया जा सकता है । निदेशक डॉक्टर पतंजलि केसरी ने कहा कि रक्तदान से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है ।शरीर में सामान्य ढंग से ब्लड सेल्स बनने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाती है । रक्तदान करने वाले व्यक्ति को नशापान से दूर रहना चाहिए । सर्वप्रथम डॉक्टर पतंजलि केसरी और नीलू केसरी ने रक्तदान किया । तत्पश्चात कॉलेज के निदेशक विकास केसरी, डॉ आदित्य प्रकाश, राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, विकास कुमार अर्जुन कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया । मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सह सचिव नंदकुमार गुप्ता, विजय केसरी, रविंद्र जायसवाल, उमेश सहाय, डॉक्टर असजद अंसारी, उमेश कश्यप, सोमनाथ जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn