Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


बरछा बांध में बिरहा कार्यक्रम आयोजित

location_on मझिआंव access_time 26-Oct-23, 06:57 PM

👁 211 | toll 28



Anonymous
Public

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के बरछा बांध देवी मंडप के पास दुर्गा पूजा के उपलक्ष में बुधवार के रात्रि में बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवपूजन यादव एवं विशिष्ट अतिथि बरडीहा थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के उपरांत पूर्व प्रत्याशी श्री यादव ने कहा कि धीरे-धीरे बिरहा ,कव्वाली ,नाटक जो पुरानी परंपरा गत चली आ रही है वह बिल्कुल विलुप्त होते जा रही है, अभी के समय में लोग डिजिटल इंडिया के पीछे भाग रहे हैं, जिससे अभी वर्तमान समय में एवं आने वाले समय में किसी भी गायन में फुहरता परोसी जा रही है,जबकि पूर्व में पुरानी परंपराओं के तहत पुरे परिवार एक साथ बैठकर किसी भी नाटक ,ड्रामा या फिल्म को देखा करते थे , परन्तु आज के परिवेश में वैसा नहीं है, उसमें अश्लीलता काफी पायी जा रही है ,जिससे हमारे समाज में नौजवानों के ऊपर इसका बुरा असर पड़ रहा है। तथा महिलाओं के उपर भी इसका खराब असर पड़ रहा है।वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि काफी खुशी की बात है कि इस पुरानी परंपरा को यहां के लोग आज भी बरकरार रखते हुए बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया है, जो काफी काबिले तारीफ है। जिसे शांति पूर्वक ढंग से यह कार्यक्रम को कराने की बात कही।इसके लिए पुजा कमेटी के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों को शुभ कामनाएं दी। इसके बाद मंच को बिरहा के कलाकारों के हवाले कर दिया गया। मंच का संचालन बसंत कुमार चौधरी ने की।इस कार्यक्रम के उत्तर प्रदेश से आए बिरहा के गायक महेंद्र कुमार आर्य, एवं गायिका हीना प्रवीण सहित पुरी टीम ने एक से बढ़कर एक बिरहा गाकर लोगों को रात भर झुमने पर मजबुर कर दिया। तथा इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुलिस को तैनात किया गया था, एवं स्वंय भी उपस्थित थे। इस मौके पर नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, सचिव विकास कुमार यादव, उपाध्यक्ष झूलन प्रजापति, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार चौधरी, मनोज ठाकुर, व्यवस्थापक प्रेम कुमार यादव, राजकुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी,रामसनेही ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn