Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


रमना रेलवे स्टेशन पर हाबड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव होगा जल्द!

location_on Ramna access_time 26-Oct-23, 12:45 PM

👁 199 | toll 31



Anonymous
Public

रमना -लंबे समय से रमना रेलवे स्टेशन पर हाबड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस(शक्तिपुंज एक्सप्रेस) के ठहराव की मांग जल्द पुरा होने वाला है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी कर जानकारी दिया। प्रभात कुमार ने बताया कि शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का रमना रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा। उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु विष्णु दयाल राम के द्वारा विभिन्न स्तरों पर पत्राचार के माध्यम से एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग किया गया था। उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर रमना रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। रमना रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज के ठहराव होने से रमना सहीत विशुनपुरा,मंझिआंव,डंडई,धुरकी प्रखंड के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा रेल मंत्रालय के द्वारा किए जाने के बाद सांसद प्रतिनिधिति प्रभात कुमार के अलावे,नीरज कुमार सिंह सहीत कई कार्यकर्ताओं ने सांसद विष्णु दयाल राम को बधाई दिया है।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn