Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


चौरिया में रामलीला मंचन का किया गया उद्घाटन।

location_on Garhwa access_time 15-Oct-23, 10:30 AM

👁 244 | toll 47



Anonymous
Public

खरौंंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कूपा पंचायत के ग्राम चौरिया में न्यू आदर्श शिक्षित वेरोजगार संघ चौरिया के तत्वावधान में आयोजित रामलीला एवं नाट्यकाला कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता भगत दयानंद यादव , मनोज पहाडीया ,प्रमुख आभा रानी, विससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, कुपा पंचायत मुखिया प्रमोद राम, पंचायत समिति सदस्य पुर्णिमा देवी, पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा , झामुमो प्रखंड सचिव मिथलेश राम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फिता काटकर रामलीला मंचन का उद्घाटन किया।वही लोगों को संबोधित करते हुए विससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक ने कहा की रामलीला को देखकर आप लोग अपने जीवन में उतारें। रामलीला से बहुत सारे सिख मिलता है। वहीं पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा की आज के युग में सभी कोई राम बनना चाहता है लेकिन राम नहीं बन पाता है बल्कि रावण बन जाता है।वही प्रमुख आभा रानी ने कहा की अपने घर में नारी को सिर्फ 9दिन तक ही सम्मान न करें सभी दिन नारी को सम्मान करें। जहां नारी हैं वहीं लक्ष्मी हैं। इसलिए नारी को सिर्फ 9दिन नहीं सभी दिन सम्मानित करें। वही भाजपा नेता भगत दयानंद यादव ने कहा की नारी का सबसे बड़ा शक्ति मां दुर्गा को माना जाता है इसलिए मां दूर्गा का नव दिन पुजा होता है। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा न्यू आदर्श शिक्षित वेरोजगार संघ चौरिया के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार निराला, सचिव मंदीप साह,संतोष कुमार मेहता, नंदलाल चौधरी,उप मुखिया सूर्यदेवचौधरी,प्रविंद,गुप्ता,कबिता देवी,शारदा देवी, वार्ड नं 5सदस्य प्रतिनिधि केतवारु सिंह, मनोज चौधरी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn