Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


सीओ की दरियादिली: गरीब-असहाय महिला को किया आर्थिक मदद, बेहतर अधिकारी होने का निभाया फर्ज।

location_on बिशुनपुरा access_time 01-Oct-23, 06:22 PM

👁 271 | toll 70



Anonymous
Public

बिशुनपुरा पंचायत के करचा टोला निवासी बुधनी देवी को अंचलाधिकारी सह खाद आपूर्ति पदाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने अपने निजी खर्चे से एक बोरा चावल, 10 किलो आटा, 1 किलो तेल, 2 किलो नमक, 2 किलो टमाटर, 5 किलो आलू आदि देकर की आर्थिक मदद। आपको बताते चले की बुधनी देवी अत्यंत असहाय एवं गरीब महिला है जो बीमारी से भी जुझ रही है जो एक जून के भोजन के लिए लाचार एवं बेवस है, जब इसकी जानकारी समाजसेवी बलराम पासवान ने अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार को दिया तो इन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्चे से महिला को मदद किया। महिला की मदद कर अधिकारी ने बेहतर अफसर होने की मिसाल पेश की । इनके इस प्रयास की हर तरफ सराहन हो रही है। प्रखंड में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोये इसके लिए अंचलाधिकारी हमेशा मदद के लिए तत्पर हैं। इन्होंने असहाय महिला को मदद कर अच्छे नागरिक के साथ बेहतर अधिकारी होने का फर्ज निभाया। अंचलाधिकारी ने बताया कि गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है। देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर तबके के लोगों की जरूरत पड़ती है, ऐसे कार्य से सामाजिक समरसत्ता बढ़ती है। मौके पर पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी बलराम पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य बिगा पासवान आदि उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn