place Current Pin : 822114
Loading...


गढ़वा जिला और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार अति आवश्यक है- अलखनाथ पाण्डेय

location_on GARHWA access_time 30-Sep-23, 08:38 PM

👁 99 | toll 71



Anonymous
Public

गढ़वा : विधानसभा के चिनिया प्रखंड में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के 5 अक्टूबर 2023 को गढ़वा में होने वाले संकल्प यात्रा से संबंधित चिनिया प्रखंड के अध्यक्ष शिवलाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह चिनिया प्रखंड के प्रभारी के रूप में अलखनाथ पाण्डेय उपस्थित हुए। इस अवसर पर अलखनाथ पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो झारखंड मुक्ति मोर्चा का कुशासन चल रहा है उससे मुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सब लोग एकजुट हों। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित में लगातार अच्छा काम कर रही है आने वाले समय झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी इसके लिए लोगों से भाजपा को समर्थन करने के लिए लोगों से अपील करते हुए उन्होंने मरांडी जी के संकल्प यात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि भय भूख भ्रष्टाचार जो भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है या जो पूरे गढ़वा विधानसभा में भय का माहौल बन चुका हुआ है यह सब खत्म करने के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत है। साथ ही साथ बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने के लिए अपील किए। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा महिला आरक्षण बिल एवं चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग के लिए सभी लोगों से मोदी जी को धन्यवाद साधुवाद देने के लिए अपील किए। इस बैठक में कपिल प्रसाद, धनंजय तिवारी, रौशन धर दुबे, गौरी शंकर विंद, उमेश सिंह, ताहिर अंसारी, अशोक प्रशाद, मनोज यादव, रमेश सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
#Pattern change

location_on Jcert
access_time 01-Dec-23, 02:31 PM
#3
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#4
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#5
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM

Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play