Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


झामुमो नेता भीखम चंद्रवंशी का निधन, दाह संस्कार में शामिल हुए मंत्री मिथिलेश

location_on Meral access_time 28-Sep-23, 04:54 PM

👁 246 | toll 50



Anonymous
Public

गढ़वा झामुमो नेता मेराल प्रखंड के दुलदुलवा ग्राम निवासी भीखम चंद्रवंशी का निधन हो गया। वे पंचायती राज विभाग के विधायक प्रतिनिधि थे। उनके निधन पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी व्यक्ति की है। निधन की खबर मिलते हैं मंत्री श्री ठाकुर ने स्व. चंद्रवंशी के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि स्व. चंद्रवंशी सरल स्वभाव के हर दिल अजीज व्यक्ति थे। ये पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। इनका समर्पण लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। पार्टी ने बहुत ही समर्पित व सम्मानित नेता को खो दिया है। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, फुजैल अहमद, कंचन साहू, दीपमाला, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn