Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


आगामी संकल्प यात्रा कार्यक्रम एवं बीएलए 2 को लेकर उत्सव गार्डन गढ़वा में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न

location_on GARHWA access_time 28-Sep-23, 04:45 PM

👁 235 | toll 50



Anonymous
Public

गढ़वा: भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के अध्यक्षता में आगामी संकल्प यात्रा कार्यक्रम एवं बीएलए 2 को लेकर उत्सव गार्डन गढ़वा में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक के दौरान विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगामी 5 अक्टूबर को संकल्प यात्रा कार्यक्रम गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के चेतना गढ़वा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी भी बनाए गए हैं कार्यक्रम में बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बीस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर हजारों कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि बाबुलाल मरांडी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से हजारों हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी का संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित होंगे। झामुमो सरकार ने गढ़वा जिले में भय भुख भ्रष्टाचार को जन्म दिया है रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को धोखा दिया है ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता को बुथ स्तर पर बजबुती से तैयारी करने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ता एवं नेताओं के बिच जिम्मेवारी सौंपी गई है। मंडल स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम का सफलता को लेकर तैयारी करनी है। कार्यक्रम को संबोधित करते करने वाले में अलखनाथ पाण्डेय गिरीनाथ सिंह सुरज गुप्ता रामशीष तिवारी जवाहर पासवान आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष दूबे एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी विनय चौबे भाजपा उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे संजय भगत राजीव रंजन तिवारी मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी संजीत तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे श्रवण सिंह नशरुद्दीन अंसारी मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप अखिलेश तिवारी मनोज जायसवाल शिवलाल सिंह राजकुमार विश्वकर्मा उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद उदय प्रजापति भाजपा वरिष्ठ नेत्री वीणा पाठक अंजलि गुप्ता मीरा यादव विकास तिवारी संजय तिवारी अनीत तिवारी मुरारी यादव संतोष तिवारी ब्रजेश उपाध्याय राकेश केशरी कन्हाई केशरी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn