Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


दिव्यांग बच्चों का प्रखंड स्तरीय जांच सह उपकरण वितरण शिविर का किया गया आयोजन।

location_on Ramna access_time 19-Sep-23, 07:02 AM

👁 230 | toll 48



Anonymous
Public

रमना – दिव्यांग बच्चों का प्रखंड स्तरीय जांच सह उपकरण वितरण शिविर का आयोजन बीआरसी रमना में सोमवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन एलिमको भुनेश्वर के डा. धनंजय महाराणा, डा. रंजन कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीपीओ सुनीता कुजूर ने कहा कि इस शिविर में दिव्यांग बच्चों का जांच कर उनके आवश्यकता के अनुरूप नि:शुल्क उपकरण सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर में मध्य विद्यालय गम्हरिया, कविसा, बुलका, सपही, रमना, परसवान, रोहिला एवं मध्य विद्यालय सिलीदाग – दो आदि विद्यालय के बच्चें शामिल हुए। जिसमें 37 बच्चों के बीच ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, ईयर रिंग एड एवं सीपी चेयर का वितरण किया गया। शिविर में उपकरण पाकर बच्चें काफी उत्साहित थे। मौके पर रिसोर्स शिक्षक उपेंद्र कुमार, विरेंद्र पाल, एमआईएस विजय कुमार, राजकुमार, प्रधानाध्यापक रामदयाल सिंह सहित अभिभावक उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn