place Current Pin : 822114
Loading...


देश का भविष्य युवाओं के हाथ में, समय रहते नहीं चेते तो जीनी पड़ेगी गुलामी की जिंदगी : मंत्री मिथिलेश

location_on GARHWA access_time 11-Sep-23, 05:33 PM

👁 72 | toll 36



Anonymous
Public

गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में रविवार को झामुमो युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्व. दुर्गा सोरेन एवं वीर शहीद अब्दुल हमीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज जिस जोश एवं उत्साह के साथ कार्यकर्ता पहुंचे हैं इससे उन्हें गर्व है। मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। यदि युवा समय रहते नहीं चेते तो गुलामी की जिंदगी जीनी पड़ेगी। सभी को वार्ड पार्षद से लेकर सांसद तक अपना सेवक चुनना होगा, तभी आपको अपना हक एवं अधिकार मिलेगा। मंत्री ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी जब राज्य का काफी तेजी से विकास होने लगा, तब केंद्र ने हर हथकंडा अपना कर राज्य सरकार को अस्थिर एवं प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यदि हमारे युवा मुख्यमंत्री को प्रताड़ित किया जाएगा तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि वह राजनीति व्यापार के लिए नहीं करते हैं , बल्कि जन सेवा के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधता में एकता का देश है। कुछ लोग हमें जाति, धर्म उच्च, नीच में बांटकर कटुता पैदा कर सत्ता में काबिज रहना चाहते हैं। हम ऐसे मुट्ठी भर चंद लोगों की साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। आज हम सभी संकल्प लें कि किसी भी हाल में मुट्ठी भर लोगों को हम लोकतंत्र एवं संविधान से खिलवाड़ करने में कामयाब नहीं होने देंगे। केंद्र में बैठी सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे देश का 40% रॉयल्टी झारखंड से जाता है। झारखंड देश का सबसे अमीर राज्य है, फिर भी यहां के लोग काफी गरीब हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे गढ़वा को कोई खैरात नहीं दे रहे हैं, बल्कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है वे उसे निभा रहे हैं। यदि किसी भी जनप्रतिनिधि में कार्य करने की इच्छा शक्ति हो तो उसे दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। राजनीति एवं लोकतंत्र में जाति व धर्म का कोई स्थान नहीं है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने पंचायत में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां को बताएं। साथ ही केंद्र किस तरह से उनकी चुनी हुई सरकार को बदनाम कर रही है यह भी जानकारी लोगों को दें। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार ने 1932 के खतियान का स्थानीय नीति लागू किया भाजपा ने उसे राज्यपाल से वापस कर दिया। सरकार ने नियोजन नीति बनाई, 26 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली निकली इसे भी भाजपा ने कोर्ट से रद्द कर दिया। भाजपा सिर्फ राज्य के विकास की पहिया को रोकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जब से उन्हें सेवा का मौका दिया है तब से वे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में लगे हुए हैं। मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अनिता दत्त, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, भवनाथपुर जिप सदस्य रंजनी शर्मा, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, शरीफ अंसारी, प्रियम सिंह, करीब अंसारी, फुजैल अहमद सहित काफी संख्या में गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के झामुमो युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
#Pattern change

location_on Jcert
access_time 01-Dec-23, 02:31 PM
#3
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#4
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#5
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM

Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play