Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

खबर मेराल से

Copied Content : No Earning

location_on मेराल access_time 06-Sep-23, 10:32 PM

👁 223 | toll 0



Anonymous
Public

मेराल : प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन में मुखिया फूलमती देवी के अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि शिक्षा विभाग राशन दुकानदार जलसहिया आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य विभाग सामग्री आपूर्तिकर्ता समीक्षा बैठक में उपस्थित हुए। सभी विभागों का मुखिया फुलमंती देवी ने समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी सेविका को प्रतिदिन सेंटर खोलने तथा समय पर पोषाहार वितरण करने का भी निर्देश दिया। राशन से संबंधित सभी राशन दुकानदारों को समय पर लाभुको के बीच राशन बांटने एवं ई पोस मशीन और चार्जर खराब को दुरुस्त करवा कर लाभूकों को पर्ची देने का निर्देश दिया गया। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुनोखाड़ के जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाने का मामला प्रकाश में आया। इस पर मुखिया ने जांच कर शिक्षा विभाग को नया भवन के लिए अवगत कराने की बात कही। हसनदाग मिडिल स्कूल में चारदीवारी मरम्मती को लेकर प्रधानाध्यापक पंकज दुबे द्वारा बैठक में बात रखा गया। रेजो मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुखिया नाराजगी जहर करते हुए अगले बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी वार्ड सदस्य राजू पासवान सुनील बैठा सुनीता देवी सेविका सुनीता देवी गीता देवी सोनी देवी अंबा रानी जल सईया संध्या देवी कलावती देवी स्वास्थ्य विभाग से एएनएम पूनम खलको, मंजू देवी वेंडर गुलबास अंसारी कौशर अंसारी प्रणय चौबे अरकेश चंद्रवंशी संतोष चौधरी डीलर तीर्थराज चौबे लखन बैठा केश्वर राम मानदेव बैठा शिक्षक विनोद चौधरी पंकज दुबे उपस्थित थे। बुधवार को हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करकोमा गांव के रिज़र्व टोला खेड़ी दामर निवासी रामलाल भुइयां पिता स्वर्गीय मुन्ना भुइयां उम्र 52 वर्ष बताया गया है वार्ड सदस्य पति नाजिम अंसारी ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे रामलाल भुइयां अपने घर के पास बाहर बैठा था अचानक हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने पर रामलाल वज्रपात के चपेट में आ गया जिससे घायल हो गया आनन फानन में उप स्वास्थ्य केंद्र मेराल लाया गया। प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार द्वारा जांच उपरांत के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रामलाल के वज्रपात के घटना सुनकर उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रमुख दीप माला कुमारी मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी पहुंचे। मेराल थाना को सूचना दिया गया सूचना पाकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने एएसआई जोगेंद्र उरांव को दल बल के साथ भेजा। उरांव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है आसपास के लोग भी इस घटना से महर्मात हैं। मृतक रामलाल भुइयां अपने पीछे पत्नी के साथ 7 बच्चे छोड़ गया जिसमें एक लड़की तथा एक लड़का का शादी हो चुका है। रामलाल भुइयां के आकस्मिक मौत होने पर परिजनों के साथ गहरा आर्थिक संकट उत्पन हो गया है। मेराल। थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में थाना प्रभारी नीतीश कुमार एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध महुआ देसी शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। कई घरों एवं जंगली क्षेत्र में संचालित दर्जनो शराब भठी एवं उसमें लगे उपकरण को विनिष्ट कर दिया गया। साथ ही लगभग 25 क्विंटल तैयार जावा महुआ को जमीन में उडे़ल कर बहा दिया गया। जबकि जावा महुआ तैयार करने वाले ड्रम एवं प्लास्टिक के थैला को आग में जलाकर नष्ट किया गया। इसी तरह कई घरों में तैयार रखे लगभग ढाई सौ लीटर देसी शराब को बरामद किया गया। उत्पाद विभाग द्वारा संबंधित लोगों को चिन्हित कर विधिवत करवाई किया जा रहा है।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn