Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पश्चिम सिंहभुम जिला के चक्रधरपुर शहर के श्री काल भैरव बटुक भैरव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

location_on चक्रधरपुर access_time 06-Sep-23, 07:59 PM

👁 234 | toll 30



Anonymous
Public

पश्चिम सिंहभुम: जिले के चक्रधरपुर रेल क्षेत्र के पोटरखोली स्थित आदि काली मंदिर में श्री काल भैरव बटूक भैरव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पुजन का आयोजन किया गया है. जिसे लेकर बुधवार की सुबह आदि काली के मंदिर प्रांगण से मुक्तिनाथ धाम घाट के लिए भव्य कलश यात्रा निकली गई. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. पूरे विधिवत बाजे गाजे और पटाखों के साथ कलश यात्रा पोटरखोली से निकाली गई जो ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए पवन चौक, भगतसिंह चौक, एसबीआई चौक होते हुए थाना नदी मुक्तिनाथ धाम घाट पहुँची. जहां पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर काल भैरव बटूक भैरव के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त कलश में जल भरा गया. जिसके बाद पुनः उसी रास्ते से होते हुए कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुँची. बता दें कि आज दिनभर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना चलेगी. प्राण प्रतिष्ठा की तैयारीयां कई दिनों से चल रही है. श्री काल भैरव बटूक भैरव के प्रतिमा का निर्माण क्षेत्र के जाने माने शिल्पकार सुधीर पाल के द्वारा किया गया है. वही आदि काली मंदिर चक्रधरपुर का पहला मंदिर है जहां श्री काल भैरव बटुक भैरव की प्रतिमा स्थापित की गई है।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn