place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के जेल से निकलने पर न्याय यात्रा निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग।

location_on रामगढ़ access_time 13-Apr-23, 07:18 AM

👁 315 | toll 201



Journalist Danish Patel check_circle 5.0 star
Public

रामगढ़। जिला के गोला थाना क्षेत्र के आईपीएल गोलीकांड में दोषी करार हुई रामगढ़ की विधायक ममता देवी को 2 वर्ष की सजा हो गई थी।जिसके बाद ममता देवी की विधायक की कुर्सी चले गई। ममता देवी को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज रामगढ़ से लेकर गोला तक उनका कई स्थानों पर अभिनंदन और स्वागत किया गया। 12 अप्रैल की दोपहर 1:30 बजे शहर के पटेल चौक से ममता देवी का स्वागत आरंभ हुआ। यहां स्थानीय महिलाओं ने उनका अभिनंदन आरती कर किया। उनके साथ बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद थी। यहां से पूर्व विधायक ममता देवी और अंबा प्रसाद एक खुली गाड़ी में रामगढ़ शहर की ओर आगे बढ़े। शहर में जगह जगह पर ममता देवी का लोगों ने स्वागत किया। ममता दीदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। ममता देवी ने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें फंसा कर जेल भेजा गया। मैंने न्यायालय के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। उच्च न्यायालय से मुझे जमानत मिल गई है। मैं अब रामगढ़ की जनता की सेवा बढ़-चढ़कर करूंगी। रामगढ़ की सेवा करने में मुझे आनंद मिलेगा। ममता देवी ने कहा कि मेरे द्वारा विकास के कार्य की शुरुआत की गई थी। मैंने सरकार से मांग कर कई योजनाओं को लाया था। आज दूसरे लोग मेरे द्वारा लाए गए योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। रामगढ़ के पटेल चौक से आरंभ हुआ अभिनंदन कार्यक्रम शहर के मेन रोड, थाना चौक, चट्टी बाजार, बाजारटांड, कैथा, छत्तर, बड़की पोना, चितरपुर होते हुए गोला पहुंचा। गोला के कई स्थानों पर पूर्व विधायक ममता देवी का जोरदार स्वागत हुआ। विधायक ममता देवी के अभिनंदन के लिए निकाली गई जुलूस में जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, मुकेश यादव, अनु विश्वकर्मा, बजरंग महतो, मुकेश यादव,संजय शाह, अमित महतो, गौरी शंकर महतो, कमलेश महतो,राजेंद्र महतो राजू सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

चितरपुर के मारंगमर्चा गांव में मंडा पर्व का युवा समाजसेवी पीयुष चौधरी ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

location_on चितरपुर
access_time 19-Apr-24, 11:15 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

बिग ब्रेकिंग: गोला के वनांचल फैक्ट्री में मजदूरों के बीच लड़ाई, चाकू के वार से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 10:23 PM

गोला पुलिस और बरलंगा पुलिस ने निकाला फ्लैक मार्च,शांति और सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 08:20 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play