place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ उपचुनाव: कुंदरु कला पंचायत के महथा बगीचा में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, कुंदरु कला और बारलोंग दोनो पंचायत के महागठबंधन के सक्रिय कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

location_on रामगढ़ access_time 14-Feb-23, 08:24 AM

👁 168 | toll 82



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रामगढ़।दिनांक 13/02/2023 को कुंदरु कला पंचायत के महथा बगीचा में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें कुंदरु कला और बारलोंग दोनो पंचायत के महागठबंधन के सक्रिय कार्यकर्त्ता शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि हमारे विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी बजरंग महतो शामिल हुए। कार्यकर्म का संचालन हीरा लाल महतो जी ने किया। विशिष्ट अतिथि बिरेन सिंह, शंभु बेदिया, शंकर करमाली शामिल हुए। कार्यकर्म में उपस्थित सक्रिय सदस्यों ने महागठबंधन की प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। साथ ही मुख्य अतिथि बजरंग महतो ने कहा दो साल कोरोना में गुजरने के बाद भी एक ही साल में ममता देवी के द्वारा जो काम हुआ क्षेत्र में उससे डर कर विपक्ष ने जो साजिश रच कर हमारे पूर्व विधायक को फंसा कर जेल भेजने का काम किया है और अपने मां से एक दूध पीता बच्चा को अलग करने का काम किया है इससे जनता इस उपचुनाव में जालसाजी करने वाले को मुंहतोड़ जबाव देगी साथ ही कहा की पूर्व विधायक ममता देवी को जनता की हक की लड़ाई लड़ने के कारण ही फसाया गया है इसे जनता समझ चुकी है। कार्यकर्ताओं को एक एक लोगो के बीच में जा कर बताना है कि ममता देवी विधानसभा में हमारी पहचान 1932 के खतियान के लिए जो आवाज बुलंद की थी और हमारी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में और किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देना है। मुख्य रूप से निरंजन बेदिया, राजदीप महतो, रंजीत करमाली, छोटेलाल महतो, झलकु बेदिया, त्रिभुवन बेदिया, इनायत अंसारी, मुर्तुज अंसारी, राजु कुमार, लालदेव कुमार महतो, सुरज कुमार महतो, तुलसी महतो, खेमन महतो, मिटकु रविदास, मुकेश कुमार दास, किशुन राम, कोशर अंसारी, अयूब अंसारी, कुलदीप करमाली, पंकज राम, रोबिन मुंडा, कमलेश बेदिया, कालीचरण बेदिया, विकास कुमार, सुरेंद्र महतो, अर्जुन महतो, रामलोचन करमाली, इम्तियाज अंसारी, राजेश महतो, साहिल अंसारी, बिशेश्वर महतो, बलराम महतो, जय कुमार मुंडा, आकाश मुंडा, धीरन कुमार,रामलाल, बिनोद कुमार महतो, अरबिंद कुमार मुंडा आदि लोगो ने उपस्थित हुए।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play