place Current Pin : 822114
Loading...


मृतका प्रेमिका को प्रेमी ने व्हाट्सएप विडियो कॉल पर आत्महत्या के लिए उकसाया था,प्रेमी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

location_on रामगढ़ access_time 09-Jan-23, 07:26 PM

👁 637 | toll 390



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■मृतका का विवाह के बाद भी अपने प्रेमी से जारी था प्रेम-प्रसंग रिपोर्ट:दानिश पटेल बरलंगा(रामगढ़) : रामगढ़ जिले गोला प्रखंड के बरलांगा थाना अंतर्गत पूरबटांड में तेजू सिंह के घर में पायल कुमारी पति विशाल सिंह के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाइ है। पुलिस ने मृतका पायल कुमारी के प्रेमी कुम्हारडीह -बड़कागांव निवासी मनजीत कुमार पिता झम्मन महतो को गिरफ्तार किया है। इस संबंध पर बरलंगा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आत्महत्या मामले में 19 नवंबर 2022 को थाना में कांड संख्या 26/2022 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में मृतका के पिता तपेश्वर सिंह ने मृतका पायल कुमारी के पति विशाल सिंह, ससुर तेजू सिंह, सास बुधनी देवी, देवर बीरू सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए धारा 304 बी, 34 भा द वि दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसंधान पर बताया गया कि मृतका पायल कुमारी का शादी के पूर्व से ही अपने मायके कुम्हारडीह, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग में मजीत कुमार से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी पायल कुमारी अपने प्रेमी मंजीत से बात करती थी। इसे लेकर ससुराल में कई बार वाद विवाद के तहत झड़प हुई। प्रेमिका पायल कुमारी को बहुत ही समझाने का प्रयास भी किया गया, परंतु वह नहीं मानी। पायल कुमारी 19 नवंबर 2022 को अपने प्रेमी से मिलने के लिए मायके जाने वाली थी, परंतु 18 नवंबर 2022 को ही मंजीत पुणे जाने की बात कहा। आत्महत्या की घटना के दिन पायल कुमारी ने अपने प्रेमी मंजीत कुमार से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बात भी की। साथ ही उसने अपने प्रेमी से आत्महत्या करने की भी बात कही, जिस पर प्रेमी मंजीत कुमार ने उसे उसकाया भी और उसने घर पर पंखे में झूल कर आत्महत्या कर ली। मंजीत कुमार ने इस वीडियो कॉल को छुपाने के प्रयास में पेनड्राइव में रख लिया। पुलिस ने मंजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए उस पेनड्राइव को भी बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या के उकसाने के वीडियो कॉल है। पुलिस ने गिरफ्तार मंजीत कुमार को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पु अ नि रामबाबू ठाकुर मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play