place Current Pin : 822114
Loading...


छिन्नमस्तिका मंदिर : पर्यटकों को लुभा रहा है दामोदर भैरवी संगम स्थल, सैलानियों का आना शुरू

location_on रामगढ़ access_time 27-Dec-22, 10:37 AM

👁 418 | toll 241



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■ छिन्नमस्तिका मंदिर राजधानी रांची से 70 किलोमीटर दूर और जिला मुख्यालय रामगढ़ से 22 किलोमीटर की दूरी रिपोर्ट:दानिश पटेल रामगढ़। जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जहां झारखंड का प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थापित है। वहीं यह एक पर्यटक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां लोग पूजा-पाठ के लिए पहुंचते ही हैं, इसके साथ-साथ लोग पिकनिक का भी आनंद उठाते हैं। रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं व सैलानियों का आना शुरू हो गया है। लोग यहां पहुंचकर पूजा पाठ के अलावे पिकनिक का भी आनंद उठाते हैं। साथ ही साथ यहां का मनोरम दृश्य यहां पहुंचने वाले सैलानियों को खूब भाता है। मां छिन्नमस्तिका मंदिर राजधानी रांची से 70 किलोमीटर दूर और जिला मुख्यालय रामगढ़ से 22 किलोमीटर की दूरी पर रजरप्पा में अवस्थित है। यहां प्रत्येक वर्ष हजारों सैलानी दामोदर भैरवी नदी के संगम स्थल पर नौका विहार कर पिकनिक का लुफ्त उठाते हैं। यहां देश के कोने-कोने से पर्यटक भी पहुंचते हैं। इसके अलावा इन दिनों भोजपुरी और नागपुरी फिल्म की शूटिंग यहां के खूबसूरत वादियों में की जा रही है। जिससे लोगों का आकर्षण इस क्षेत्र के प्रति काफी बढ़ रहा है। दामोदर भैरवी संगम स्थल छिन्नमस्तिके मंदिर स्थित दामोदर भैरवी संगम स्थल की कल कल करती नदी में पर्यटक नौका विहार का जमकर आनंद उठाते हैं। इस स्थल पर नौका विहार को लेकर दूरदराज से पर्यटक अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर आते हैं। और इस मनोरम दृश्य का आनंद उठाते है। रजरप्पा का गर्म कुंड रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है गर्म कुंड। यहां पहुंचकर पर्यटक जमकर स्नान करते हैं। गर्म कुंड के बारे में लोग बताते हैं कि, यहां स्नान करने से चर्म रोग जैसी बीमारियां दूर होती है। जिसके कारण यहां भारी संख्या में लोग पहुंचकर गर्म कुंड का आनंद उठाते हैं। बहमनधारा तट रजरप्पा आवासीय कॉलोनी से 3 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है बहमनधारा तट। यहां आवासीय कॉलोनी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग यहां पहुंचकर पिकनिक का आनंद उठाते हैं । यह क्षेत्र भी लोगों को काफी भाता है। जिसके कारण यहां पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रहती है। क्या कहते हैं मंदिर न्यास समिति के सचिव छिन्नमस्तिके मंदिर न्यास समिति के सचिव शुभाशीष पंडा, वरिष्ठ पुजारी असीम पण्डा, छोटू पण्डा, सुबोध पण्डा का कहना है कि रजरप्पा मंदिर में नववर्ष को लेकर पूजा और पिकनिक के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। यहां न्यास समिति द्वारा मंदिर में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं व सैलानियों को पूजा पाठ करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, साथ ही पिकनिक का भी बेहतर ढंग से आनंद ले सकें। रजरप्पा में सुरक्षा का होगा व्यापक इंतजाम: थाना प्रभारी रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह बताया कि नववर्ष को लेकर भारी संख्या में लोग यहां पूजा और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं व सैलानियों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो। वहीं असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखी जायेगी।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play