आजसू छात्र संघ ने विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू प्रधान कार्यालय कैथा में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती को मनाया।इस अवसर पर राजेश कुमार महतो व आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।उनका जीवन एक दर्शन है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर व्यक्ति उत्कर्ष को प्राप्त करता है। उनके कहे कथन उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक मंजिल पा न लो सदैव व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उनके कृतित्व का वैश्विक प्रभाव ही है हम उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर विभावि सचिव अमित दास, उपाध्यक्ष मनोज कुमार,करण कुमार महतो,अजय आस्था व मंटू कुमार महतो उपस्थित थे।