place Current Pin : 822114
Loading...


जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के गांव पहुंची राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू

location_on रांची access_time 16-Nov-22, 08:07 AM

👁 225 | toll 87



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■भगवान बिरसा मुंडा को किया श्रद्धांजलि अर्पित ■बिरसा मुंडा के वंशजों से किया मुलाकात रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू खूंटी जिला के उलिहातू गांव पहुंची। उनके साथ राज्य के राज्यपाल रमेश बैस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड झारखंड के खूंटी जिला पहुंची। द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सेना के हेलीकाप्टर से उलिहातू, खूंटी के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट से सुबह 9.05 बजे उनका हेलीकाप्टर उड़ान भरा। वहीं सुबह 6.30 बजे ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस बल पहुंच गए थे। खूंटी पहुंचने पर उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play