place Current Pin : 822114
Loading...


विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का रामगढ़ में हुआ आगमन

location_on रामगढ़ access_time 16-Nov-22, 07:57 AM

👁 605 | toll 293



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

■ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष व सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा का धनुष एवं जनेऊ: मिलिंद परांडे रिपोर्ट: दानिश पटेल रामगढ़। 15 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी चल रहे हित चिंतक अभियान के निमित्त एक भव्य कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का आगमन हुआ।अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे सुभाष चौक के दुर्गा मंदिर मे भारत माता एंव भगवान बिरसा मुंडा के चित्र में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।संचलन बजरंग दल के जिला सयोजक भगीरथ पोद्दार ने संचालन किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा एक धर्म योद्धा थे। जिन्होंने ब्रिटिशों के दमनकारी नीतियों तथा ईसाई मिशनरियों के संयंत्रों के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किए थे। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा का धनुष अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का प्रतीक वहीं उनके जनेऊ सामाजिक समरसता का प्रतीक के रूप में है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा स्वयं रामायण एवं भागवत अध्ययन व अभ्यास किया।अपने परंपरा एवं संस्कृति के रक्षार्थ निरंतर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा आज देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। देश के अनेक जनजातीय महापुरुषों ने ब्रिटिश ईसाई एवं मुस्लिमों के विरुद्ध लड़ाई में शेष हिंदू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किए थे। इस अभियान के प्रांत सयोजक मनोज पोद्दार ने कहा 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरे देश में जहां एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वही रामगढ जिला में यह 2200 का लक्ष्य है। इस अभियान के पहले दिन ही लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, सह मंत्री रंगनाथ महतो,प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सह मंत्री विकास सिंह, रांची महानगर बजरंग दल संयोजक प्रकाश आनंद, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद विभाग बजरंग दल सह संयोजक छोटू वर्मा जिला बजरंग दल संयोजक भागीरथ पोद्दार जिला गौरक्षा प्रमुख दिवाकर चक्रवर्ती जिला सुरक्षा प्रमुख दीपक मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष परशुराम प्रसाद सिंह अरविंद राम महतो नीरज गोयल ललन लहरी महेंद्र दुबे शुभम कुमार अरविंद हिंदू सचिन कुमार शंकर यादव अभय कुमार बृजेश सिन्हा नेमचंद कुमार कृति गौरव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play