place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ शहर का सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का प्रयास

location_on रामगढ़ access_time 01-Nov-22, 07:21 AM

👁 677 | toll 391



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■छठ घाट जाने वाले रास्ते पर फेंका गया अंडा का छिलका और गंदगी ■हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग थाना के सामने किया विरोध प्रदर्शन रामगढ़। शहर के सांप्रदायिक माहौल को लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर खराब करने का पुरजोर प्रयास किया गया है। जिसका हिंदू संगठन के लोग जोरदार ढंग से विरोध कर रहे हैं। हिंदू संगठन के सैकड़ों समर्थक रामगढ़ थाना के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। वही रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह,रामगढ़ छावनी परिषद की नॉमिनेट मेंबर कीर्ति गौरव सहित अन्य लोग इस कार्य के विरोध में रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत किया। इस गलत कार्य के विरोध में छठ पूजा की कई समितियों ने विरोध स्वरूप अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के गोलपार के पुरनी मंडप के निकट से दामोदर नदी घाट जाने वाले रास्ते पर सोमवार अहले सुबह गंदगी और अंडे के छिलके पूरे बिखरे मिले। कई स्थानों पर पेशाब भी किए की निशानी मिली। यह बात अहले सुबह 3:00 बजे आग के तरह क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद स्थानीय छठ पूजा समितियों ने विरोध स्वरूप अपने डीजे सेट और आकर्षक विद्युत सज्जा को विरोध स्वरूप बंद कर दिया। इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया। जबकि स्थानीय लोगों ने गंदगी को साफ कर छठ व्रतियों के जाने लायक रास्ते बनाए। छठ पूजा संपन्न होने के बाद प्रातः 9:00 बजे के लगभग हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग गोलपार् के निकट जमा हो गए। पूरे घटना का लोग विरोध करने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या लोगों की इकट्ठा हो गई। हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग रामगढ़ थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। थाना के समक्ष जोरदार नारेबाजी होने लगी। लोग इस प्रकार के गलत कार्य करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वही हिंदू संगठन के लोग रामगढ़ थाना पुलिस से गलत करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की जोरदार मांग कर रहे हैं। वही रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह इस बात की लिखित सूचना रामगढ़ थाना को दिया है। वही इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश दिख रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार एक पक्ष द्वारा ऐसी हरकत की जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वही कुछ लोगों ने बताया कि 27 अक्टूबर को भी उस रास्ते पर एक विशेष समुदाय के लोगों ने विरोध पर पत्थरबाजी कर मारपीट किया था। वही भाजपा की तेजतर्रार युवा नेत्री कीर्ति गौरव ने कहा कि बार-बार हिंदू समाज के लोगों के साथ ऐसी हरकत हो रही है।लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। ऐसे घटना को करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वही इस घटना के बाद रामगढ़ पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई आरंभ कर दी है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play