place Current Pin : 822114
Loading...


गोलाःधूमधाम के साथ की गई कलम दावात के देवता भगवान श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पुजा

location_on रामगढ़ access_time 28-Oct-22, 09:37 AM

👁 309 | toll 192



Journalist Danish Patel check_circle 5.0 star
Public

फोटो : गोला(रामगढ़):गुरुवार को गोला(बक्शीटोला) स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गोला चित्रांश महापरिवार की ओर से पूरे विधि विधान के साथ भव्य तरीक़े से कलम दावात के देवता भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पुजा अर्चना की गई। स्थायी चित्रगुप्त मंदिर बन जाने के कारण पुजा की भव्यता में चार चाँद लग गया।पुजा को विधिवत तरीक़े से कराने में पुजारी ब्रजेश मणि पाठक तथा गुरु बाबा का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा बतौर यजमान महापरिवार के कोषाध्यक्ष संजय बक्शी थे। पुजा में महापरिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। यूँ तो गोला में चित्रगुप्त पुजा लगभग 60-65 वर्षों से होती आ रही है। विगत वर्षों में भगवान चित्रगुप्त की स्थायी मंदिर बन जाने से इसकी खुबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। चित्रगुप्त पूजन पवित्र कार्तिक मास के द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। संध्या आरती के उपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के लिए भोग लगाई जाती है, तत्पश्चात प्रत्येक वर्ष की भाँति महापरिवार के सदस्य सपरिवार प्रीति भोज में शामिल होंगे। मौके पर चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष चन्द्रदीप बक्शी, सचिव ज्योति कुमार सिन्हा, शशिभूषण बक्शी, बिपिन बिहारी प्रसाद, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, सुमन कुमार सिन्हा, रवि अम्बष्ठ, अनुप कुमार सिन्हा, सुजीत सिन्हा, कैलाश बिहारी प्रसाद, प्रीतम सिन्हा, लाला चन्द्र मोहन, देवेन चन्द्र लाला, संदीप लाला, आनंद बक्शी, रितेश कुमार सिन्हा, शैलेश चन्द्र लाला सहित महापरिवार के बच्चे/बच्चियाँ एवं महिलाएँ उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

चितरपुर के मारंगमर्चा गांव में मंडा पर्व का युवा समाजसेवी पीयुष चौधरी ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

location_on चितरपुर
access_time 19-Apr-24, 11:15 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

बिग ब्रेकिंग: गोला के वनांचल फैक्ट्री में मजदूरों के बीच लड़ाई, चाकू के वार से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 10:23 PM

गोला पुलिस और बरलंगा पुलिस ने निकाला फ्लैक मार्च,शांति और सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 08:20 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play