place Current Pin : 822114
Loading...


आजसू पार्टी का रामगढ़ जिला महिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

location_on रामगढ़ access_time 16-Oct-22, 07:52 PM

👁 427 | toll 239



Journalist Danish Patel check_circle 5.0 star
Public

रामगढ़ : आजसू पार्टी जिला का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन पटेल छात्रावास में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधानसभा की प्रभारी सुनीता चौधरी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिला जिप अध्यक्ष सुधा चौधरी, जिला परिषद सदस्य सरस्वती गोला प्रमुख गीता देवी वार्ड पार्षद सीता देवी, ललिता देवी, हेमनि देवी, पुरनी देवी, दुलमी प्रखंड की नेत्री सरिता देवी सहित सभी जिला परिषद के सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्षचंद्रमणि देवी और संचालन जिला सचिव देवंती देवी ने कि ए सम्मेलन को को संबोधित करते हुए गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने महिला कार्यकर्ताओं को को ऊर्जा भरते हुए कहे की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना ही हमारी प्राथमिकता होगी हर कार्यकर्ता के साथ मिल बैठकर में महिलाओं को प्रोत्साहित करूंगा हमारे महिला चूल्हा चौकी छोड़कर आए हैं आपको विश्वास दिलाते हैं की आजसू पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा बस आप लोग 2024 में तीनों विधानसभा मे मजबूती के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तभी यह संभव हो पाएगा आज की विकट स्थिति आप लोग देख ही रहे हैं। इस सरकार मेें महिलाओं को कितना उत्पीड़ित किया जाता है। आज आए दिन हत्या बलात्कार जैसी घटना देखने को मिल रहा है। रामगढ़ विधानसभा में किसी को कोई सुनने वाला नहीं है इसलिए आप लोग उन लोगों को पहचानिए जो लोग झूठे वादा करके मोह माया के जाल में फंसा कर वोट तो ले लिए लेकिन आज जनता को देखने वाला कोई नहीं है। सुनीता चौधरी ने कहा की आज भारत के सर्वोच्च पद पर एक महिला ही आसीन है इसीलिए आप लोग निडर होकर आजसू पार्टी का साथ दीजिए और 2024 में तीनों विधानसभा विजय दिला।इए हम आप हम आपसे वादा करते हैं कि आपके साथ में हर सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हूं। जिप अध्यक्ष सुधा चौधरी ने कहा की मैं भी एक महिला हूं मुझे आजसू पार्टी ने आज जिप अध्यक्ष बनाया है। इसीलिए आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है आप लोग मेहनत कीजिए आपको सफलता भी मिलेगी और जगह भी मिलेगा। महिला जिला सम्मेलन मेें जिला कोषाध्यक्ष कलावती देवी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशा महतो, संगठन सचिव ममता सोनी, उपाध्यक्ष सीता देवी, सुशीला देवी, बीना देवी, शुक्ररी देवी, सुलोचना देवी, अनुपमा सिंह, टूशीला देवी, लीलावती देवी, रेखा देवी, सरिता सिंह, देवंती देवी, सरिता देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, सोनी देवी के साथ-साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थी।



More from Journalist Danish Patel :

चितरपुर के मारंगमर्चा गांव में मंडा पर्व का युवा समाजसेवी पीयुष चौधरी ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

location_on चितरपुर
access_time 19-Apr-24, 11:15 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

बिग ब्रेकिंग: गोला के वनांचल फैक्ट्री में मजदूरों के बीच लड़ाई, चाकू के वार से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 10:23 PM

गोला पुलिस और बरलंगा पुलिस ने निकाला फ्लैक मार्च,शांति और सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 08:20 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play