place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ जिला के कुज्जु थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित गौ मांस की तस्करी के विरोध में प्रदर्शन।

location_on रामगढ़ access_time 16-Oct-22, 07:39 PM

👁 182 | toll 95



Anonymous
Public

●दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो कार्रवाई रामगढ़। आज 16 अक्टूबर को स्थानीय सुभाष चौक रामगढ़ में श्रीराम सेना के बैनर तले प्रतिबंधित गौ मांस तस्करी के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। श्रीराम सेना के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि कुज्जु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मा गांव के मुस्लिम मोहल्ला में पुलिस छापेमारी के क्रम में पाए गए लगभग 80 केजी प्रतिबंधित गौ मांस प्राप्त हुआ है ।प्रतिबंधित गौ मांस की तस्करी करने में संलिप्त लोगो को गिरफ्तार कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। वही प्रभात अग्रवाल ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि इन दोषीयों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द कठिन से कठिन कार्रवाई कर सजा हो। क्योंकि पूरे झारखंड में गौ मांस की तस्करी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में इस प्रकार से गौ मांस की तस्कर कर इसमें शामिल लोग माहौल को बिगाड़ना चाहती है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही अंकित सिंह ने कहा कि यदि इस प्रकार की गौ मांस की तस्करी को जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के द्वारा नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में शामिल राम सेना के सदस्य अमन राजा ने कहा कि धर्म शास्त्र के अनुसार गौमाता हमारी माता है। इसके ऊपर अत्याचार हम नहीं सहेंगे जल्द से जल्द पूरे रामगढ़ जिले में और पूरे झारखंड में गौ हत्या एवं प्रतिबंधित गौ मांस की तस्करी बंद हो। नहीं तो हिंदू समाज इसके विरोध में खुलकर सड़क पर उतरेगी। जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। मौके पर उपस्थित श्रीराम सेना के अमन राजा, विक्की बाबा ,सोनू मोदी, प्रियांशु वर्मा, नवीन वर्मा ,आनंद सिंह, अनूप सोनी, आनंद विश्वकर्मा, विक्की जायसवाल, अमित ठाकुर, समर्थ जायसवाल, आशीष कुमार, उपस्थित थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play