place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ पतरातू मार्ग पर बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल में भीषण सड़क दुर्घटना

location_on रामगढ़ access_time 05-Oct-22, 05:37 PM

👁 1098 | toll 666



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

■तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने हेहल में पांच को रौंदा, 5 की मौत ■एक बच्चा, एक पुरूष और तीन महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत ■आक्रोशित लोगों ने रामगढ़-पतरातू फोरलेन किया जाम बरकाकाना (रामगढ़): रामगढ़ जिले के रामगढ़ पतरातू फोरलेन पर बरकाकाना ओपी क्षेत्र के अंतर्गत हेहल में बुधवार के अपराहन 4:00 बजे के लगभग एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें 5 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। पिछले 2 दिनों से जिला की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आज दशहरा है और बरकाकाना ओपी में क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में बरती गई लापरवाही ने दशहरे की खुशियों को गम में बदल दिया है। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित हेहल में एक एलपी ट्रक ने पांच लोगों को रौद दिया। दुर्घटना में एक बच्चा, तीन महिला और एक पुरूष की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा कि पतरातू से रामगढ़ की ओर जाते एक बेहद तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को बहुत बुरी तरह से रौंदते हुए भाग निकाला। ट्रक की चपेट में आकर तीन गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। मृतकों के पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पूरी तरह से जाम कर दिया है। वही इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश दिख रहा है। रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन दुर्घटना के बाद चौकस हो गई है। दुर्गा पूजा के इस माहौल में रामगढ़ में पिछले 3 दिनों से सड़क पर लोगों का हुजूम दिख रहा है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था काफी लचर दिख रही है। बीते 2 दिनों से रामगढ़ बरकाकाना मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play