place Current Pin : 822114
Loading...


गोलाः आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय महिला सम्मेलन हुआ संपन्न, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हुई शामिल

location_on गोला access_time 24-Sep-22, 08:08 AM

👁 462 | toll 227



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■ झारखंड सरकार महिलाओं के अधिकार को छीनने का काम किया हैः आजसू रिपोर्टःदानिश पटेल गोला(रामगढ़):आजसू पार्टी का गोला प्रखंड स्तरीय महिला सम्मेलन शुक्रवार को गोला प्रखंड के कमता स्थित चंद्र प्रकाश चौधरी इंटर कॉलेज में हुआ संपन्न, इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हुई शामिल। आजसू पार्टी के नेताओं ने राज्य के हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं के हक और अधिकार को छीनने का काम किया है, पिछले सरकार में महिलाओं को सम्मान देने का काम सरकार के द्वारा किया गया था। आजसू पार्टी महिलाओं के हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ती रहेगी और महिलाओं को हक और अधिकार दिला कर रहेगी। पिछली सरकार में महिलाओं के नाम से एक रुपए में जमीन की रजिस्ट्री होती थी जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप आजसू पार्टी की महिला अध्यक्ष चन्द्रमनी देवी और विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, जिला पार्षद जलेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार,जिला उपाध्यक्ष गोबिंद मुंडा,रामगढ सदर जिला परिषद धनेश्वर महतो,प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव, प्रखंड सचिव नित्यानन्द महतो,आजसू के वरिष्ठ नेता बिनू कुमार महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष राजू कुमार महतो, महिला अध्यक्ष मंजू देवी, जिला महिला संगठन सचिव ममता सोनी सहित सैकड़ों महिला मौजूद थीं।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play