place Current Pin : 822114
Loading...


हजारीबाग जिला के टाटीझरिया में यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी,6 यात्रीयों की मौत,45 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

location_on हजारीबाग access_time 17-Sep-22, 09:54 PM

👁 669 | toll 345



Journalist Danish Patel check_circle 5.0 star
Public

●गिरिडीह से रांची जा रही थी बस। हजारीबाग। गिरिडीह के बगोदर रोड से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।जिसमें 6 लोगों की मौत और 45 के घायल होने की बात कही जा रही है। शनिवार को सिवाना नदी थाना टाटी झरिया में बस गिर गई।बस में 52 यात्री सवार थे। शिवा नामक बस हजारीबाग-बगोदर रोड के राष्ट्रीय उच्च पथ-100 में दारू के पास सिवाना नदी में गिर गई। मौत के आकड़ें कन्फर्म नहीं है.सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस दुर्घटना में 6 की मौत हो चुकी है। लेकिन इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है।गिरिडीह से रांची आ रही बस के नदी में गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। सभी बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेजा गया है।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मदद करने लगे। इसके बाद खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से उतारकर अस्पताल भेजा।जानकारी के मुताबिक सभी लोग रांची के धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि शिवा नाम की बस गिरिडीह से रांची जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर एनएच-100 पर दारू के बीच सिवाने नदी में बस पलट गई। इसमें 40 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग रांची के धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बस का पत्ता टूटने के बाद वह बेकाबू हो गई और नदी में पलट गई। इस बस में 52 यात्री सवार हैं। हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया गया। कई लोग वाहन में फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सभी लोग रांची के धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे।



More from Journalist Danish Patel :

चितरपुर के मारंगमर्चा गांव में मंडा पर्व का युवा समाजसेवी पीयुष चौधरी ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

location_on चितरपुर
access_time 19-Apr-24, 11:15 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

बिग ब्रेकिंग: गोला के वनांचल फैक्ट्री में मजदूरों के बीच लड़ाई, चाकू के वार से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 10:23 PM

गोला पुलिस और बरलंगा पुलिस ने निकाला फ्लैक मार्च,शांति और सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 08:20 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play