place Current Pin : 822114
Loading...


कांग्रेसियों ने गोला के डीवीसी चौक में खतियान और ओबीसी आरक्षण को लेकर होली दिवाली मनाई

location_on गोला access_time 16-Sep-22, 11:38 AM

👁 328 | toll 154



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

गोला (रामगढ़)। आज गोला डीवीसी चौक से डाकबंगला तक समाजसेवी सह रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी के पति बजरंग महतो के नेतृत्व में झारखंड की यूपीए गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा केबिनेट में 1932 के आधार पर स्थानीय नीति और ओबीसी के 27% आरक्षण लागू किए जाने की खुशी में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आतिशबाजी एवं एक दुसरे को अबीर गुलाल और मिठाई खिलाकर खुशी मनाते देखें। सभी यूपीए गठबंधन के साथीगण जुलूस में बजरंग महतो ने सभी कांग्रेस जे एम एम और महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। साथ ही झारखंड के जनप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती ममता देवी ह्दय से धन्यवाद किये। साथ ही बजरंग महतो ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने जो झारखंड कि जनता को वादा किया था उसे परा किया है। झारखंड अलग राज्य के बाद 1932 के आधार पर स्थानीय नीति की मांग यहां कि जनता ने करते रहा है। झारखंड की जनता की भावना के अनुरूप गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार ने निर्णय लिया है। यह हर एक झारखंडी के हक और सम्मान के साथ गौरव की बात है। सरकार के यह निर्णय से सभी झारखंड वासी खुशी मना रहे हैं। गठबंधन सरकार की सराहना कर रहे हैं। मौके पर पर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल सहजादा, प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो,संतोष सोनी,लक्ष्मण महतो, राजेंद्रनाथ चौधरी, शेखर पटवा, मुकेश यादव रूपेन्द्र महतो मनिष चिंगारी सुनिल कुशवाहा शंकर करमाली जाकिर अख्तर जेएमएम के कपिल महतो आलम अंसारी फकरद्दीन अंसारी सुनिल करमाली ललित टुडू सुधीर मंगलेश हीरालाल महतो भरत महतो सुनिल करमाली गौरीशंकर महतो अजित करमाली सुरेश करमाली मानिक पटेल मनोज कोटवार प्रदीप महतो तस्लीम अंसारी पिंगलेश महतो हसन इमाम रामप्रसाद करमाली परमेश्वर महथा संजय महथा संजय महतो बिष्णु महतो कमलेश महतो विकास कुमार मेहताब राही छोटन महतो लिलेश्वर महतो हेमलाल महतो महेन्द्र महतो छुटू रजवार प्रमोद महतो संजय प्रसाद विशाल पोद्दार मंजय बेदिया रितेश बेदिया बासुदेव महतो महादेव महतो डब्लू महतो अभिमन्यु महतो प्रेम महतो शंकर पोद्दार विक्की पोद्दार केवाली महतो बचनु महतो मुकेश महतो सचिन महतो इंदु देवी आशा देवी अन्दु महतो रिदय महतो अंशु बेदिया सहित सैकड़ों महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play