place Current Pin : 822114
Loading...


साड़म नहर किनारे के चार घरों में घुसा बारिश का गंदा पानी, लाखों का नुकसान

location_on Gomia access_time 08-Sep-22, 02:41 PM

👁 1995 | toll 1294



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गुरुवार अहले सुबह हुई बारिश के कारण गोमिया प्रखण्ड के साड़म पश्चिमी पंचायत अंतर्गत साड़म नहर किनारे के 4 घरों में पानी और कीचड़ भर गया। पानी का फ्लो इतना तेज था कि पानी एक घर की दीवार को तोड़कर पानी घरों में घुस गया। घरों के अंदर पांच फीट तक पानी भर गया। लोगों की जान पर बन आई और गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि सुबह के समय घटना हुई नहीं तो जनहानि से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। भुक्तभोगियों राजेश कुमार, सुगनी देवी, महेश रविदास, शांति देवी, सुरेश दास, दुर्गा कुमारी, बबली रविदास, कारू रविदास ने इसकी मुख्य वजह जेबीवीएनएल के साड़म विद्युत उपकेंद्र की चाहर दिवारी का टूटना बताया है। भुक्तभोगियों ने बताया कि वर्षों से बारिश का पानी विद्युत उपकेंद्र की चाहर दिवारी के भीतर इकट्ठा होता था पर विभाग ने इस ओंर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार सुबह हुई बारिश में लगभग 40 फीट दिवार टूट गई जिससे सारा इकट्ठा पानी नाली के रास्ते होते हुए घरों में घुस गया। पानी निकालने के लिए कई दिवारों में बड़े हॉल बनाया गया तब जाकर पानी बंद हुआ। बताया कि पानी ओवरफ्लो होने से नहर किनारे के उक्त चारों घर जलमग्न हो गए। भुक्तभोगी सुगनी देवी ने बताया कि घरों में सो रहे लोगों को पता नहीं चला। तड़के पानी मकान की बाहरी दीवारें तोड़कर घरों में घुस गया। 7 फीट ऊंची कमजोर दीवार तोड़कर पानी घर में घुस गया तो फ्रिज, सोफा, कूलर, टीवी, बर्तन, बच्चों की कॉपी-किताबें और गैस समेत गृहस्थी का तमाम सामान पानी में तैरने लगा। उन लोगों ने खुद और बच्चों की छत पर जाकर जान बचाई। इसी तरह का हाल महेश रविदास पत्नी शांति देवी के घर का भी रहा महेश रविदास ने बताया कि टीवी, फ्रिज, अलमीरा के अलावे उनका डेढ़ क्विंटल चावल, 50 किलो गेंहू 30 किलो प्याज, 15 किलो आलू, 5 किलो लहसुन पानी में बह गया वहीं 3 मुर्गियां जो आंगन में बंधी थी वह भी मर गई। बताया कि मोटरसाइकिल सहित 3 मोबाइल भी पानी में डूबने से खराब हो गया वहीं एक मोबाइल अभी भी गुम है। भुक्तभोगी सुरेश दास ने बताया कि पानी के कारण उनका घर जलमग्न हो गया अनाज, कपडे सहित बच्चों के कॉपी, किताब, बैग, जूता, चप्पल के अलावे घर के बर्तन भी बह गये। वहीं बबली रविदास व कारू रविदास ने बताया कि उनके घर में अचानक अहले सुबह घर में पानी घुस गया और दीवारों से अभी भी पानी का रिसाव जारी है। घटना की सुचनोपरांत गोमिया बीडीओ कपिल कुमार व सीओ संदीप अनुराग टोपनो घटनास्थल पर पहुंचे और मौजूदा स्थिति का आकलन किया तथा तत्काल सुखा राशन उपलब्ध करने की बात कही। वहीं मौके पर मौजूद साड़म पश्चिमी पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने भी प्रखण्ड सह अंचल प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play