place Current Pin : 822114
Loading...


रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में बहने वाली भैरवी नदी में गोला प्रखंड के संतोष मांझी बह गया,खोजबीन में जुटे।

location_on रजरप्पा access_time 03-Sep-22, 08:50 PM

👁 494 | toll 279



Anonymous
Public

पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर न्यास समिति के लोग खोजबीन में जुटे रजरप्पा(रामगढ़)। जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर स्थित भैरवी नदी में शनिवार की सुबह एक युवक बह गया। मृतक की पहचान गोला प्रखंड के पिपराजरा ग्राम निवासी संतोष मांझी (उम्र- 35 वर्ष) के रूप में की गई है। वही घटनास्थल क्षेत्र में स्थित लोगों ने बताया कि शनिवार 3 सितंबर को यह युवक सुबह छिलका पुल पार कर मंदिर की दिशा की ओर आ रहा था। इसी दौरान भैरवी नदी के पानी के तेज बहाव में आ गया। भैरवी नदी के तेज बहाव में आकर गोला का रहने वाला संतोष मांझी दामोदर नदी में जा गिरा। इसकी सूचना तत्काल रजरप्पा पुलिस को दी गई। पुलिस प्रशासन घटना की जानकारी मिलने के बाद रजरप्पा मंदिर क्षेत्र पहुंचकर युवक के बारे में पता कर रही हैं। अभी तक युवक को नदी से निकलने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play