place Current Pin : 822114
Loading...


गोला प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने काफी धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार

location_on गोला access_time 31-Aug-22, 12:38 PM

👁 453 | toll 194



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

■सुखी विवाहित जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं: आरती देवी रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़): गोला प्रखंड क्षेत्र में 30 अगस्त मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के गावं हेमतपुर, गोला,डभातू,कुम्हरदगा, सरला ,बिसा,पतरातू सहित आदि गांवों में हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार रही और पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में ज्यादा उत्साह रही है। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा किए। कुछ जगहों पर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू की प्रतिमा को बनाकर महिलाएं विधिवत पूर्वक पूजा अर्चना किए। मंगलवार को 12:00 बजे से ही पूजा-अर्चना चालू कर दी गई थी। जोकि हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। गोला प्रखंड क्षेत्र की समाजसेविका आरती प्रसाद ने बताया कि इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी से मूर्तियां बनाई जाती हैं और सुखी विवाहित जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं. तीज का त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारतीय महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल तीज का त्योहार 30 अगस्त 2022 मंगलवार को मनाया जा रहा है तीज मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में मनाई जाती है। त्योहार मनाने वाली सुहागिन महिलाओं में संजीता देवी, मेनका देवी, सिखा देवी,स्नेहा देवी आदि शामिल थीं।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play