Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ में 301 मीटर तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई, हजारों लोग हुए शामिल

location_on रामगढ़ access_time 13-Aug-22, 09:05 PM

👁 769 | toll 377



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

●जय हिंद, वंदे मातरम और भारत माता के उद्घोष से गूंजायमान हुआ शहर रामगढ़ : श्रीराम सेना रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को सिदो-कान्हू मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ठ अतिथि हजारीबाग लोक सभा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय भी शामिल हुए। 301 मीटर के भव्य तिरंगे की यात्रा में एनसीसी कैडेट्स और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। सिदो-कान्हू मैदान से राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा आरंभ की गई। जो शनिचरा बाजार होते हुए चट्टी बाजार होते हुए थाना चौक और फिर मेन रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता और आजादी के वीर शहीदों के सम्मान में जमकर जयकारे लगे। वहीं लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया गया। तिरंगा यात्रा में समाजसेविका सुनिता चौधरी, कीर्ति गौरव, मनोज महतो, विजय जायसवाल, अर्चना महतो, पंचम चौधरी, तुलसी महतो,आजाद सिंह, मधु गुप्ता, दिलीप सिंह, विशाल जायसवाल, ऋषिकेश सिंह, विजय पाठक, विमल बुधिया, योगेश बेदिया, नीरज मंडल, दिलीप दांगी, लालू शर्मा, दिनेश पाठक, गोपाल शर्मा, महेंद्र मोदी, शिव कुमार महतो, बृजेश पाठक, मनीष अग्रवाल, धर्मेंद्र भोपाली, प्रो.आलोक, धनंजय कुमार पुटुस, संतोष शर्मा, किशोरी वर्मा, राकेश सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, हंसराज पासवान, वसुध तिवारी सहित सैंकड़ो लोग शामिल रहे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn