place Current Pin : 822114
Loading...


जनशक्ति परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जिप सदस्य टीनू सिंह से की भेंट।

location_on कथारा न्यूज़ access_time 04-Aug-22, 09:59 PM

👁 459 | toll 170



Anonymous
Public

कथारा। जनशक्ति परिषद बोकारो जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व मे जन शक्ति के प्रतिनिधिमंडल कुरपनिया स्थित आवास में जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह से भेंट कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। जिप सदस्य टीनू सिंह से भेंट के क्रम में जिलाध्यक्ष सिंह ने बोकारो जिले में उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि जनशक्ति परिषद का मुख्य उद्देश्य पूरे देश का समग्र विकास करना है। खासकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक करना है। जिप सदस्य ने जिलाध्यक्ष व् सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जनशक्ति परिषद के सुमित सिंह,गुड्डू सिंह सुमित सिंह अनिल सिंह इम्ति याज खान प्रिंस सिंह आदि मौजूद थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play