place Current Pin : 822114
Loading...


गोला प्रखंड के तिरला में 73वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

location_on गोला access_time 27-Jul-22, 08:58 AM

👁 714 | toll 314



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

पेड़ पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है : ममता देवी हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पेड़ लगाने का संकल्प लेना होगा तभी हम आने वाले पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन दे सकते हैं : ममता देवी गोला(रामगढ़): गोला प्रखंड के तिरला में वनक्षेत्र गोला के द्वारा 73वां वन महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी शामिल हुई,वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर वन पदाधिकारी गोला के द्वारा विधायक ममता देवी एवं अन्य अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि ममता देवी के द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का कल्पना नहीं किया जा सकता है हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम 5 पेड़ जरूर लगाने का संकल्प लेना चाहिए तभी हम आने वाले अपने पीढ़ी को सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं साथ ही विधायक वन के महत्व को उपस्थित लोगों को बताते हुए कहा कि आज वनों की कटाई की वजह से जंगल में रहने वाले सभी पशु पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं खास करके जंगली हाथी आज गांव की ओर रुख कर गए हैं जिसके वजह से गांव में रहने वाले सभी मनुष्य को एवं उनके फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहे अगर उन जंगली हाथियों को जंगल में ही खाने पीने का वस्तु मिल जाता तो वह गांव की ओर नहीं आते भविष्य में वनों की कटाई ना हो इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है वन बचेगा तभी सभी पशु पक्षी सुरक्षित रहेंगे । वन पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया जिसमें बोला वन क्षेत्र अंतर्गत दो लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है कार्यक्रम में जंगली हाथियों के द्वारा क्षति पहुंचाए गए आश्रितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया सभी आश्रितों को विधायक ममता देवी के द्वारा चेक दिया गया । कार्यक्रम में गोला बिस सूत्री अध्यक्ष राम विनय महतो, गोला प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार, बेटूलकला मुखिया जाकिर अख्तर ,चाड़ी मुखिया, 20 सूत्री सदस्य गौरी शंकर महतो, कपिल महतो ,रामप्रसाद करमाली, मानिक पटेल, परमेश्वर महथा, तस्लीम अंसारी, जितेंद्र साहू ,सचिन महतो ,माशूक अंसारी, पिंगलेश्वर महतो, प्रमोद महतो, वन विभाग के सभी अधिकारी गण एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play