place Current Pin : 822114
Loading...


गोला प्रखंड के सरगडीह गांव की रुपम कुमारी बनी सीबीएसई बोर्ड की द्वितीय रामगढ़ जिला टॉपर

location_on गोला access_time 25-Jul-22, 11:00 AM

👁 830 | toll 323



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

गोला(रामगढ़):गोला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती बरलंगा थाना अंतर्गत सरगडीह गांव निवासी सह राधा गोविंद सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामगढ़ की छात्रा रुपम कुमारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय में प्रथम व पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त की है। इन्होने 96.6 प्रतिशत नंबर लाते हुए पुरे गाँव प्रखंड समेत जिले का मान बढाई है। जानकारी के अनुसार रुपम रामगढ़ में किराया के मकान में रह कर पढ़ाई की है। उनके पिता कुलदीप महतो वर्तमान में बोकारो जिले में पुलिस के एएसआई के रूप में कार्यरत हैं, वहीं मां सुनिता देवी गृहणी है। इनकी सफलता को लेकर पुरे गांव घर में खुशी की लहर है।रुपम के पिता ने बताया कि मेरी बेटी शुरु से ही काफी लगनशील व मेहनती रही है। वह हमेशा स्कूल में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होती थी। उन्होने सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन व ट्यूशन के शिक्षक को दिया है। लोगों ने इनकी सफलता को बधाई देते हुए, उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रुपम कुमारी ने बताया कि मैं अब आगे नीट की तैयारी करूंगी।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play