place Current Pin : 822114
Loading...


हजारीबाग के जबरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव ,स्वयंसेवकों ने परम पूज्य भगवा ध्वज को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

location_on हजारीबाग access_time 25-Jul-22, 10:53 AM

👁 566 | toll 228



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

हजारीबाग। सदर प्रखंड के जबरा में रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव आरएसएस के सिद्धू कान्हू तरुण विद्यार्थी शाखा के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य वक्ता के रुप में सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्रा, मटवारी उप नगर कार्यवाह संजय मेहता ,शाखा कार्यवाह धीरज कुमार उपस्थित हुए, दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। गुरु बिना ज्ञान नहीं हो सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर साल जिन छह उत्सवों का आयोजन करता है, उनमें गुरु पूजन कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इस उत्सव में स्वयंसेवक गुरु के रूप में स्थापित भगवा ध्वज का पूजन करते हैं। हम सभी का धर्म राष्ट्रीय धर्म हैं, हम सभी को राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना है, राष्ट्र की सेवा के लिए सभी को समर्पित होना चाहिए‌। गुरु पूजन उत्सव में साठ स्वयंसेवक शामिल हुए, सभी स्वयंसेवकों ने परम पूज्य भगवा ध्वज के समक्ष पुष्प अर्पित कर संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुभाषित-दानिश पटेल, अमृत वचन- रोहित कुमार, गीत मनोहर कुमार ने लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंसेवको में राम राज , लालकिशोर महतो, अर्पित कुमार, देवगन महथा,रंजित महतो,सोनू कुमार,डेविड कुमार आदि शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play