Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

location_on रामगढ़ access_time 18-Jul-22, 01:36 PM

👁 581 | toll 263



Anonymous
Public

भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रीवर साइड चित्रगुप्त मंदिर के पास आज अज्ञात वाहन ने महिला को बुरी तरह से चपेट में ले लिया। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुबिली कॉलेज के क्लर्क चंद्रशेखर सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (52वर्ष) सुबह 5:30 बजे के लगभग रोजाना की भांति टहलने गई थी। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर के निकट अज्ञात वाहन उन्हें चपेट में लेते हुए फरार हो गया। मामले की जानकारी भुरकुंडा पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।



Post News & Earn