place Current Pin : 822114
Loading...


बिग ब्रेकिंग: रामगढ़ दामोदर पुल से कूदकर 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

location_on रामगढ़ access_time 17-Jul-22, 12:07 PM

👁 1191 | toll 728



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

रामगढ़। जिले में रविवार की सुबह सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने दामोदर पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। इस बात की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ दामोदर पुल के आसपास पहुंच गई। जानकारी के अनुसार रांची रोड की रहने वाली सुजाता शर्मा का विवाह बिहार के औरंगाबाद में हुआ था। विवाह के कुछ समय के बाद से सुजाता शर्मा का पति से विवाद हो गया। जिसके बाद से सुजाता शर्मा अपने मायके रांची रोड में आकर रह रही थी। मृतक सुजाता शर्मा के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजाता घर से सुबह 7:00 बजे के लगभग निकली। कुछ देर के बाद यह बात सामने आई। वहीं घटना की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को भी स्थानीय लोगों ने दिया। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play