place Current Pin : 822114
Loading...


विश्व जनसंख्या दिवस पर मार्खम कॉलेज के स्वयंसेवकों ने वेबिनार का किया आयोजन

location_on हजारीबाग access_time 12-Jul-22, 07:57 AM

👁 418 | toll 225



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

हजारीबाग : 11 जुलाई : विश्व जनसंख्या दिवस पर मार्खम कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार को संबोधित करते हुए कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी भोला नाथ सिंह ने उपस्थित स्वयंसेवकों से कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनसंख्या पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। इसे 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल में स्थापित किया गया था। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या मुद्दों से लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम '8 बिलियन की दुनिया : सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार विकल्प सुनिश्चित करना है'। आज विश्व की आबादी 8 अरब पहुंच गई है, परंतु उनमें सभी के पास समान अधिकार एवं अवसर नहीं है। वेबिनार को संबोधित करते हुए स्वयंसेवक सन्नी कुमार ने कहा की सीमित संसाधनों में बढ़ती जनसंख्या के प्रति हमें जागरूक होना होगा। स्वयंसेवक राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता से जनसंख्या नियंत्रण की पद्धतियां को अपनाकर इसे सीमित किया जा सकता है। स्वयंसेवक अविनाश कुमार पांडेय ने कहा कि सीमित संसाधनों में जनसंख्या को नियंत्रण मे लाना ही एक विकल्प है। स्वयंसेवक कृष्णा कुमार साव ने कहा कि देश की आबादी निरंतर ईसी तरह बढ़ती रही तो भारत विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। उन्होंने अपने कविता में कहा कि 'बढ़ती जा रही जनसंख्या , घटती जा रही सुविधाएं' इस वेबिनार का संचालन स्वयंसेवक सन्नी कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवक अविनाश कुमार पांडेय ने किया। इस वेबिनार में मुख्य रूप से स्वयंसेवकों में काजल कुमारी, दिव्या गुप्ता, पीयूष प्रजापति, संगीता कुमारी, आदर्श कुमार, सौरव कुमार, सोनिका कुमारी, सुधीर यादव, सुशील कुमार मोदी, देवेंद्र नाथ महतो, रोहित कुमार समेत स्वयंसेवकगण उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play