place Current Pin : 822114
Loading...


अंडर -15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता आदित्य कुमार गौरव को सम्मानित सांसद ने किया सम्मानित।

location_on रामगढ़ access_time 12-Jul-22, 07:50 AM

👁 441 | toll 221



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

■आदित्य झारखंड का गौरव,खेल जगत में शीर्ष पर होगा रामगढ़ःचंद्रप्रकाश चौधरी। रामगढ़। मनम (बहरीन)में आयोजित 48 किलोग्राम श्रेणी के अंडर -15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए रामगढ़ जिले के ग्राम तोयरा निवासी के कांस्य पदक जीतने पर आजसू पार्टी द्वारा कोठार ओवरब्रिज के समीप अभिजीत फिटनेस मंत्रा जिमखाना में आयोजित सम्मान समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य तापेश्वर महतो,पुर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल चौधरी, आजसू पार्टी बुद्जीवि मंच के नरेंद्र मोदी,विभावि प्रभारी राजेश महतो, वार्ड पार्षद देवधारी महतो,वार्ड पार्षद रौशन महतो,नगर सचिव निरज मंडल, धर्मेंद्र सिंह भोपाली, संजय बनारसी, आजसू छात्र संघ जिला अध्यक्ष देवा महतो,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार आदि ने कांस्य पदक विजेता आदित्य कुमार गौरव को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य कि कामना किया।इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आदित्य कुमार गौरव झारखंड का गौरव है। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में इन्होंने झारखंड और रामगढ़ की प्रतिभा का लोहा मनवाया है।देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने झारखंड सरकार से पदक विजेता आदित्य कुमार गौरव के सम्मान में राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और मंच दिया जाएगा। रामगढ़ खेल जगत में अग्रणी जिला बनेगा। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने आदित्य कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर आदित्य कुमार गौरव ने सम्मान समारोह को लेकर गिरिडीह सांसद आदरणीय चंद्रप्रकाश चौधरी,व आजसू पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आदित्य कुमार ने कडी मेहनत, निरंतर प्रयास,और अभ्यास को अपनी सफलता का कारण बताया, उन्होंने सफलता के पीछे अपने प्रशिक्षक, परिजनों और सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान होने की बात कही। वहीं सम्मान समारोह में आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने आदित्य कुमार का उनके माता पिता और परिजनों का सम्मान करते हुए जीत की बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play