place Current Pin : 822114
Loading...


अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा संवर्ग की एक दिवसीय झारखंड स्तरीय ऑनलाइन बैठक संपन्न

location_on हजारीबाग access_time 02-Jul-22, 06:50 PM

👁 320 | toll 168



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

●आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारी के लिए 4 जुलाई तक विश्वविद्यालय स्तरीय समिति का करें गठन : महेन्द्र राष्ट्रीय स्तर के पूर्व कॉलेज स्तरीय कार्यक्रम अगस्त तक करें संपन्न : डॉ ब्रजेश हजारीबाग : 1 जुलाई : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा संवर्ग के झारखंड स्तरीय एक दिवसीय ऑनलाइन बैठक संपन्न हो गया। इस बैठक मैं बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रभारी महेंद्र कुमार उपस्थित थे। बैठक में सितंबर महीने में राष्ट्रीय स्तर पर देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। शिक्षा संवर्ग के प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य में आजादी के अमृत महोत्सव पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी निरंतर गति से हो रही है। बैठक का संचालन करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि झारखंड के सभी विश्वविद्यालय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विश्वविद्यालय स्तरीय समिति का निश्चित रूप से गठन कर आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय स्तर के पूर्व कॉलेज स्तरीय कार्यक्रम निश्चित रूप से अगस्त महीने तक संपन्न कर लें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को बेहतर करने के लिए इसे राष्ट्र से गांव तक चलाने की बात कही। इस ऑनलाइन बैठक में रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय ,नीलांबर -पीतांबर विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, के शिक्षकों में मुख्य रूप से डॉ सुदेश कुमार साहू, डॉ सुनीता गुप्ता, डा मृत्युंजय कुमार , डा जयप्रकाश रविदास, भोला नाथ सिंह, डॉ नवल किशोर प्रसाद, डॉ विजय प्रकाश, डा संजय गोराई,डा अंजनी शर्मा, डा पीके सिंह, डॉ डीके सिंह समेत झारखंड राज्य के विश्वविद्यालय से पांच-पांच चयनित शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play