place Current Pin : 822114
Loading...


रांची- रामगढ़ मार्ग पर पटेल चौक पर फिर हुई सड़क दुर्घटना

location_on रामगढ़ access_time 02-Jul-22, 06:44 PM

👁 603 | toll 369



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■टेलर ने ट्रक और टेंपो को लिया चपेट में ■दुर्घटना में दो के गंभीर होने की सूचना, एक की मौत ■रांची-पटना मार्ग घंटों रहा जाम रामगढ़। रांची- रामगढ़ फोरलेन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट रोजाना दुर्घटनाएं घट रही है। किसी स्थान पर शनिवार की सुबह 7:00 बजे के लगभग फिर एक बार भीषण दुर्घटना घटी। रांची की ओर से माल लेकर आ रहा ट्रेलर एपी 16 टीई 6986 ने पहले एक माल लदे टेलर को धक्का मारा। इसके बाद उक्त टेलर ने एक टेंपो को अपनी चपेट में लिया। जिसके कारण रांची पटना उच्च मार्ग दुर्घटना स्थल पर घंटों जाम रहा। गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। बताया जाता है कि रांची की ओर से आ रहा ट्रेलर की चपेट में आने से टेंपो सवार लोग घायल हुए। ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पहले घायल लोगों को सदर अस्पताल रामगढ़ लाया गया। इसके बाद गंभीर ट्रेलर ड्राइवर को रिम्स रेफर कर दिया गया। अपुष्ट खबरों की मानें तो टेलर ड्राइवर की दुर्घटना के बाद रिम्स में मौत हो गई है। हालांकि रामगढ़ पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। रोजाना पटेल चौक के निकट निर्माणाधीन स्थल पर हो रही दुर्घटना रामगढ़ जिला प्रशासन और एनएचएआई के लापरवाही से रामगढ़ के पटेल चौक के निकट रोजाना जान-माल की नुकसान हो रही है। रोजाना इस स्थान पर दुर्घटनाएं घट रही है जिसमें लोगों की जान जा रही है। बड़े पैमाने पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नुकसान हो रहा है। पिछले 4 महीना से इस स्थान पर सैकड़ों छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और ना ही एनएचएआई कोई कारगर कदम उठा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि रोजाना दुर्घटनाएं घट रही है और लोगों की मौत हो रही है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play