Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


भुरकुंडा रेल लाइन पर मिला क्षत-विक्षत एक अज्ञात व्यक्ति का शव

location_on रामगढ़ access_time 02-Jul-22, 06:37 PM

👁 514 | toll 269



Anonymous
Public

भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार साईड लाइन संख्या 2 के बीचोबीच शव पाया गया है। शव के चिथड़े लाइन पर बिखरे पड़े हैं। मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने स्पोर्ट्स पैंट पहना हुआ है। मामले की सूचना पर जीआरपी बरकाकाना ने शव को कब्जे में ले लिया। । बताया जाता है कि शव काफी देर से पड़ा हुआ था। जिसके टुकड़ों को कौए नोंच खा रहे थे। घटना कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। जीआरपी छानबीन कर रही है।



Post News & Earn