place Current Pin : 822114
Loading...


हजारीबागःसीएम हेमंत सोरेन ने Pwd चौक का वीर सिद्धू-कान्हू चौक हुआ नामकरण,सीएम ने किया प्रतिमा का अनावरण

location_on हजारीबाग access_time 01-Jul-22, 10:37 AM

👁 444 | toll 189



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■पूरे विश्व में जो विरले मिलते है वो झारखंड में ■धरती की उत्पति का इतिहास भी बताएगा झारखंड : हेमंत सोरेन हजारीबाग। भारी बारिश के बावजूद हेलिकाप्टर से पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पीडब्लूडी चौक को सिद्वो कान्हू चौक के रुप में नामांकरन करते हुए अमर शहीद सिद्वो कान्हू के प्रतिमा का अनावरण किया। संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में जो विरले मिलते है, वो हमारे झारखंड में है। धरती की उत्पति कैसे हुई और मानव सत्यता का विकास कैसे हुआ अब पूरे विश्व को झारखंड बताएंगा। कहा कि वे साहेबगंज में फोसिल पार्क का उदघाटन करके आ रहे है। आप सब को भी जाकर उस पार्क को देखना चाहिए। विश्व के कोने कोने से विज्ञानी इस रहस्य को जानने पहुंचेंगे। बताया कि इस भारी बारिश में मैं यहां पहुंच पाउंगा यह नहीं सोचा था। परंतु हजारीबाग पहुंचा यह मेरा नसीब था। सीएम ने यह भी कहा कि पूरा राज्य वीर महापुरुषों से भरा पड़ा है। महापुरुषों का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। इससे पूर्व सीएम का भव्य स्वागत पांरपरीक तरीके से की गई। मादर के थाप पर आम के पल्लो से जल छिड़क कर स्वागत किया गया। हेलीपैड पर उन्हें गार्ड आंफ ऑनर दिया गया। झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें हेलीपैड पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सिद्वो कान्हू के प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम ने माला पहनाया और उन्हें प्रणाम कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर केंद्रीय आदिवासी समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। अनावरण समारोह को सदर विधायक मनीष जायसवाल,बरकटठा के अमित यादव और बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद ने भी संबोधित किया। सीएम के साथ मंच पर रामगढ़ विधायक ममता देवी और बरही के विधायक उमाशंकर अकेला, झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा,कांग्रेस के आरसी प्रसाद, केंद्रीय सरना समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र बेंक सहित अन्य उपस्थित थे। पैर छू कर रामगढ़ विधायक ने लिया आर्शिवाद, सीएम ने पहना दी पगड़ी समारोह में पहुंची रामगढ़ विधायक ममता देवी ने मंच पर सीएम का संबोधन समाप्त होते हीं उनका पैर छूकर प्रणाम किया। इस दौरान सीएम ने अपने सर से पगड़ी उतारकर ममता देवी को पहना दिया। सीएम को पगड़ी सरना समिति द्वारा भेंट की गयी थी। हजारीबाग में 10 मिनट रुके सीएम उदघाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम मौसम और संध्या को देखते हुए महज दस मिनट के लिए रुके। कहा कि मन तो काफी है, परंतु मौसम मौका नहीं दे रहा है। उनका हेलिकाप्टर 5 बजकर 39 मिनट में हजारीबाग पहुंचा। 5: 55 में वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और छह बजकर पांच मिनट में रवाना हो गए।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play