place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ः अरगड्डा कांटा घर के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

location_on रामगढ़ access_time 24-Jun-22, 10:47 PM

👁 380 | toll 185



Anonymous
Public

गिद्दी(रामगढ़): रामगढ़-गिद्दी मुख्य मार्ग स्थित अरगड्डा कांटा घर के समीप तीखे मोड़ पर बीती रात एक नई सफेद क्रेटा कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पांच लोगो के घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार कार अरगड्डा जीएम ऑफिस से नई सराय की ओर जा रही थी। कार पर सिरका कहुआबेड़ा के जयप्रकाश प्रजापति, किशोर प्रजापति, महेश कुम्हार, रवि, विक्की सवार थे। दुर्घटना में सभी घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें बीती रात रामगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। जिसे बेहतर ईलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play