place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े उमेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन

location_on रामगढ़ access_time 20-Jun-22, 11:22 PM

👁 622 | toll 292



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

रामगढ़।रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी औंर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े उमेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन सोमवार की दोपहर को हो गया हैं। कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा धर्मशाला के आजीवन सदस्य एवं छावनी परिषद के पूर्व सदस्य रहे स्वर्गीय राम प्रसाद कुशवाहा के बड़े सुपुत्र उमेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन हो गया हैं। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें एवं अपने चरणों में स्थान दें। समाजसेवी उमेश कुशवाहा के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उमेश कुशवाहा हर सुख दुख में साथ देता था। खासकर गरीब गुरबा को हमेशा साथ देता था। उनके कामों को कराता था। सूत्र के हवाले से खबर यह हैं कि उमेश कुशवाहा रोजना की भांति शहर भ्रमण कर घर लौटा। सुबह 9:00 बजे के लगभग घर में वह फिसल कर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे वह अचेत हो गया। जिसके बाद घर वाले तत्काल उमेश कुशवाहा को होप हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद घरवालों ने उमेश कुशवाहा को सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उमेश कुशवाहा को मृत बताया। बताया जाता हैं कि उमेश कुशवाहा का एक पुत्र कुणाल कुमार और एक पुत्री प्रगति कुमारी हैं। उमेश कुशवाहा की पत्नी बबीता देवी घटना के बाद से काफी परेशान हैं। रामगढ़ शहर में उमेश कुशवाहा की मौत की खबर लोग सुनकर दुखी हुए हैं। इसके साथ ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play