place Current Pin : 822114
Loading...


मृतक शिक्षक रामनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के शिक्षक गण हुए शामिल।

location_on गोला access_time 19-Jun-22, 10:11 AM

👁 408 | toll 229



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■ सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ ने मृतक शिक्षक रामनाथ महतो के परिवार को ₹55000 का आर्थिक सहयोग किया। गोला(रामगढ़): दिनांक 18/06-22 को गोला प्रखंड अंतर्गत बरियातू सीआरसी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरियातू पारटाड सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के सदस्य आदरणीय रामनाथ महतो का निधन दिनांक 07/ 06/22 को विद्यालय के अत्यधिक कार्य एवं पंचायत चुनाव ड्यूटी के तनाव के कारण हो गया, बता दे की रामनाथ महतो का पंचायत चुनाव ड्यूटी अंतिम चरण के लिए p1 के रूप में चयन किया गया था जिसको लेकर रामगढ़ कलस्टर 26/05/2022 को जाने के लिए घर से बाहर निकले ही थे क्योंकि 27/05/22 को मांडू में चुनाव करवाना था किंतु अपने घर के दरवाजे के पास गिर गए और उनका ब्रेन हेमरेज हो गया इलाज के लिए बनासो ले जाया गया,अन्य डॉक्टर को भी दिखाया गया किंतु कोई सुधार ना देख कर तुरंत परिवार वालो ने रांची मेडिका में भर्ती करवाया जहां उनका माथे का ऑपरेशन भी हुआ उनको घर भी लाया गया किंतु वे बच ना सके और वे 07/06/22 को चल बसे ,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के भागवत तिवारी के अगुवाई में स्वर्गीय रामनाथ महतो के श्राद्ध कर्म के लिए गोला प्रखंड के तमाम सहायक अध्यापक / सहायक शिक्षको के सहयोग से कुल 55000 रुपए मात्र राशि उनके धर्मपत्नी को सौंपा गया तथा और कुछ राशि इनके खाते में प्राप्त होगा । इस बीच भागवत तिवारी ने सरकार के द्वारा सहायक अध्यापक के साथ भेद भाव का आरोप लगाते हुए आज तक झारखंड के जितने भी सहायक अध्यापक काल के गाल में समा गए किंतु दुर्भाग्य की बात है की एक दो को छोड़कर किसी भी सरकार ने हमारे आश्रित परिवार को ₹1 की सहयोग नहीं किया गया है ना अनुकम्पा का लाभ दिया है जो खेद का विषय है , रामनाथ जी के इस प्रकार की घटित घटना का लिखित सूचना रामगढ़ उपायुक्त को भी दी गई है सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो इस बीच उपस्थित रहे । अपने वक्तव्य में प्रदेश अध्यक्ष ने दुख व्यक्त किया तथा सभी ने उनके फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा सरकार से अपील किया की जो समझोता हुआ है उसपर सरकार काम करे तथा आश्रित परिवार को सहयोग राशि के साथ साथ अनुकंपा का लाभ भी मिले जिसको लेकर आगामी बैठक में सरकार और अधिकारी के बीच इन बातो को रखी जायेगी । उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष भागवत तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा की रामनाथ भैया का , संगठन के प्रति उनका समर्पण और एक अच्छे नागरिक के तौर पर जो सुझाव प्रखंड के तमाम शिक्षकों को दिया करते थे वह कमी हमारे संगठन को खलेगा जिसकी भरपाई संगठन कभी नहीं कर सकती , स्वर्गीय रामनाथ दा सदैव सबके हितकारी और सदैव सबको एक साथ चलते हुए संगठन की मजबूती और सबको सबका अधिकार प्राप्त हो की बातों को प्रमुखता से रखते थे , , इनकी कर्तव्य परायणता को कभी नहीं भुला जा सकता यह सदैव प्रखंड के तमाम शिक्षकों के दिलों में बसे रहेंगे । प्रखंड अध्यक्ष महिलाल हसदा जी ने दुख व्यक्त किया तथा ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में सद्गति दे के लिए प्रार्थना किया गया। इस दौरान शिक्षकों में बीनेश्वर महतो , लाल देव कुमार, करण कुमार महतो, सहदेव राम बेदिया , धनेश्वर महतो , धर्म नाथ महतो, डोमन महतो, संजय कुमार महतो, गणपत महतो, उपेंद्र कुमार, अभिराम बेदिया, कार्तिक, ,हितेश कुमार महतो , अजय मिश्र , आनंद मिश्रा , सरस्वती नायक, रीता बाला रीता करमाली, गौतम कुमार महतो, महेंद्र कुमार महतो, ज्ञानी महतो , उपेंद्र महतो, कंचन राम करमाली , प्रणिता देवी, वासुदेव साहू, रामदास साहू, कुलेश्वर भोगता , विशेश्वर महतो , नीतू देवी, सुधीर चौधरी,मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, वरुण लाल ,नारायण महतो, डोमन महतो ,सुखदेव महतो , विष्णु देव महतो,शिवानंद महतो, अब्दुल बारी अंसारी, इम्तियाज आलम,, पंकज राम करमाली, कुंदन कुमार दास, शिव चरण महतो, देवदास कुमार भट्टाचार्य, मणिलाल महतो , भद्रु सिंह, सत्यनारायण बेदिया, अभिराम बेदिया, कार्तिक बॉसके, मिटकु बेदिया, हीरावती देवी , शीला चक्रवर्ती , सुनीता सिन्हा , संजय कुमार नायक, देवव्रत चंद्र पोद्दार , मृणाली विजयालक्ष्मी , कलावती मैथा, पंचम महतो, परमेश्वर मांझी, दिगंबर बेदिया , बिंदेश्वर महतो, जय किशोर शर्मा, हरे कृष्ण मुंडा, दिनेश दांगी, विवेक खन्ना, कलावती मैथ , लालदेव रजक , लालदेव महतो ,अरुण सोरेन , संगीता देवी, अमित मुखर्जी, रूपु देवी , सावित्री महतो, कलावती देवी, रामदेव महतो, एजाज अहमद, किरण महतो, प्रदीप करमाली ,प्रकाश यादव , रेखा टंडन , द्रोपदी देवी , अनिता कुमारी, गंगाधर माथा , आशा देवी , छत्रु महतो, वकील अहमद , मसरूर आलम , सुखलाल माझी , , कौशल चंद्र पटेल, विषम तुरी,मनु करमाली, तीला देवी, उषा देवी, मिली कुमारी, रेखा देवी, प्रीति सहाय , निभा बक्शी, सुनीता कुमारी, ,मधुसूदन गुप्ता , भूपेंद्र महतो ,आलोमनी कुमारी , चंद्र किशोर महतो, धर्म नाथ महतो, लक्ष्मी कुमारी, कुमारी, ममता भारती, सोनामती देवी, मुंडेश्वरी देवी, वीणा देवी विनोद कुमार उपाध्याय, चंद्र मोहन शर्मा, संजय कुमार, संजय महतो, अरुण रजवार ,अमित कुमार , प्यारी महतो , गंगाधर महतो, शंभू महतो, धर्म नाथ महतो, शिवानंद महतो, मनु करमाली, विपिन कुमार सिंह मुंडा, सुधाकर त्रिपाठी, सुधीर कालिंदी, परमेश्वर उपाध्याय, उषा कुमारी, सुनीता कुमारी, तीला देवी , आदि सैकड़ों सहायक अध्यापक शामिल हुए।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play