place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ः भुरकुंडा के बंद केंद्रीय विद्यालय के पुराने भवन में मिला गढ़वा के व्यक्ति का शव

location_on रामगढ़ access_time 16-Jun-22, 08:08 PM

👁 332 | toll 187



Anonymous
Public

भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रीवरसाईड स्थित बंद केंद्रीय विद्यालय के भवन में गुरुवार को एक व्यक्ति का विभत्स शव पाया गया। जिसकी सूचना पर भुरकुंडा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। मृतक के कान मेंं इयरफोन लगा पाया गया। घटनास्थल पर शव के समीप पानी और कोल्डड्रिंक की खाली बोतल और दवाएं मिली है। साथ ही एक बैग बरामद हुआ है। जिसमें कपड़े, मोबाईल, चार्जर सहित कई चीजें मिली है। बैग से सेंट्रल इस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री, कांके, रांची का मानसिक इलाज से संबंधित कागजात भी बरामद हुए है। कागजात के आधार पर मृतक की पहचान सुनील कुमार (44 वर्ष) पिता लक्ष्मण विश्वकर्मा, गढ़वा जिला, भवनाथपुर थानाक्षेत्र के अरसली गांव निवासी के रूप में हुई है। शव काफी विभत्स हो चुका है। जिससे शव चार-पांच दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही है। सुनील कुमार क्षेत्र में कैसे पहुंचा और मौत कैसे हुई इसपर संशय बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। साभारः झारखंड संदेश



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play